{"_id":"5a043bc94f1c1b6e548bbdda","slug":"police-protection-provided-to-deepika-ranveer-shahids-padmavati-maker-bhansali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पद्मावती' पर बड़े खुलासे के बाद भंसाली के ऑफिस को पुलिस ने घेरा, हालात गंभीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पद्मावती' पर बड़े खुलासे के बाद भंसाली के ऑफिस को पुलिस ने घेरा, हालात गंभीर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 10 Nov 2017 07:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादों में घिरी ऐतिहासिक फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, हालात गंभीर होते जा रहे हैं। इस बात की तस्दीक कर रही है मुंबई पुलिस द्वारा फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को मुहैया कराई गई पुलिस सुरक्षा।
- फोटो : Twitter
हिंदुवादी संगठनों के भारी विरोध के बाद संजय लीला भंसाली के मुंबई स्थित जुहू ऑफिस के बाहर भारी पुलिस बल तैनात देखा गया। फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर के बंगले से चंद कदम दूर और एक्टर वरूण धवन के दफ्तर से ठीक सामने स्थित भंसाली के ऑफिस के बाहर 15-16 पुलिसकर्मी तैनात थे।
'स्पॉटबॉय' ने सुरक्षा में मौजूद अधिकारियों से बात की तो उन्होंने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए संजय लीला भंसाली को 24 घंटे सुरक्षा देने का फैसला लिया गया है, जो बीती रात से फिल्म के रिलीज होते तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
याद हो कि राजस्थान के जयपुर के जयगढ़ किले में चल रही इस पीरियड ड्रामा फिल्म 'की शूटिंग के दौरान राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया था और सेट में तोड़-फोड़ के साथ हाथा-पाई के दौरान भंसाली को थप्पड़ भी मारा था।
विज्ञापन
वैसे बुधवार शाम संजय लीला भंसाली ने खुद ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट कर अलाउद्दीन खिलजी और रानी पद्मावती के बीच कथित रूप से फिल्माए जा रहे लव सीन का खंडन किया था। बता दें कि फिल्म में खिलजी का किरदार रणवीर सिंह और 'पद्मावती' का किरदार दीपिका पादुकोण निभा रही हैं।
This is my tribute to the sacrifice, valour and honour of Rani Padmavati! – Sanjay Leela Bhansali @RanveerOfficial @deepikapadukone @shahidkapoor https://t.co/RfxgTzFtch
— Padmavati (@FilmPadmavati) November 8, 2017