{"_id":"5ae2c8594f1c1bb56a8b6487","slug":"police-says-no-evidence-to-support-kapil-sharma-claims-on-his-ex-manager","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपिल शर्मा ने एक्स मैनेजर पर लगाए थे गंभीर आरोप, पुलिस की छानबीन में हुआ बड़ा खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कपिल शर्मा ने एक्स मैनेजर पर लगाए थे गंभीर आरोप, पुलिस की छानबीन में हुआ बड़ा खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पॉपुलर कॉमेडियन और टीवी होस्ट कपिल शर्मा इन दिनों बुरे दौर से गुजर रहे हैं । कपिल को लेकर तमाम तरह की खबरें मीडिया में चल रही हैं । डिप्रेशन और शराब की लत से गुजर रहे कपिल ने खुद को लाइम लाइट से दूर कर लिया है । शो बंद होने के बाद वो कहां हैं किसी को नहीं पता ।
2 of 7
कपिल शर्मा
कपिल के इस बुरे वक्त के पीछे एक्स गर्लफ्रेंड प्रीति सिमोस और उनकी बहन नीति का हाथ बताया जा रहा है । दो हफ्ते पहले कपिल ने प्रीति, उनकी बहन और एक न्यूज वेबसाइट के एडिटर विकी लालवानी पर एफआईआर दर्ज करवाई थी ।
3 of 7
कपिल शर्मा
इस मामले में पुलिस का बयान सामने आया है । पुलिस ने कहा, 'इस मामले में कपिल के पुराने और अभी के कर्मचारियों के बयान लिए गए । लेकिन कपिल के आरोपों से कर्मचारियों के बयान मिलान नहीं खा रहे हैं । इसलिए आरोपों को सिद्ध करने के लिए कोई सबूत नहीं मिल रहा है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
कपिल शर्मा
सबूत ना होने की वजह से किसी को अरेस्ट नहीं किया जा सकता है । ओशिवार पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर सुभाष खान विलकर ने कहा कि कपिल के सह-कर्मियों का कहना है कि कपिल और उनकी एक्स मैनेजर के बीच अच्छे रिश्ते थे । ऐसे में कोई भी आरोप साबित नहीं हो रहा ।
विज्ञापन
5 of 7
कपिल शर्मा
इस वजह से केस में किसी भी तरह की प्रोग्रेस नहीं हो रही है । बता दें कि कपिल ने अपनी एक्स मैनेजर प्रीति और एडिटर पर 25 लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया था । साथ ही कहा था, 'दोनों बहनों ने मेरे और सहयोगी कलाकारों के बीच गलतफहमी पैदा करने की पूरी कोशिश की।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।