फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PS-1 First Week BO Report: हिंदी में डूबी, साउथ में उभरी, पहले हफ्ते में ही दुनियाभर में बजा मणिरत्नम का डंका

Fri, 07 Oct 2022 09:54 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 07 Oct 2022 09:54 AM IST
विज्ञापन
Ponniyin Selvan 1 PS 1 Week 1 box office collection Hindi South Tamil: Mani Ratnam Film Crossed 300 crore Mark
पोन्नियिन सेल्वन - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या राय की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन-1' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। मणिरत्नम के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 318.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। बता दें कि केजीएफ-2 और आरआरआर के बाद यह तीसरी भारतीय फिल्म है, जिसने पहले हफ्ते में ही वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अब तक 183.96 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। 



Box Office Collection: 'कांतारा' को पछाड़ने में नाकाम रहे ऋतिक, दूसरे दिन भी फीकी रही 'गॉडफादर' की चमक

Ponniyin Selvan 1 PS 1 Week 1 box office collection Hindi South Tamil: Mani Ratnam Film Crossed 300 crore Mark
पोन्नियिन सेल्वन में विक्रम चियान - फोटो : social media

दुनिया भर में छाई पोन्नियिन सेल्वन-1
कार्थी, विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन, त्रिशा, जयम रवि आदि की फिल्म का दुनिया भर में डंका बज रहा है। आलम ये कि 'पोन्नियिन सेल्वन:1' ने साउथ सुपरस्टार रजनीकांत तक की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जी हां, रिपोर्ट्स की माने तो 'पीएस-1' ने रजनीकांत की 'कबाली', जिसने अमेरिका में 4.58 मिलियन डॉलर की कमाई की थी, को पछाड़ 4.61 मिलियन डॉलर (37 करोड़ रुपये) का कारोबार कर डाला है। इसके साथ ही '2.0' के बाद 'पोन्नियिन सेल्वन-1' अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी तमिल फिल्म बन गई है। 

South Movies: साउथ सिनेमा की इन फिल्मों ने पहुंचाई लोगों की भावनाओं को ठेस, सीन देख खूब मचा था बवाल

Ponniyin Selvan 1 PS 1 Week 1 box office collection Hindi South Tamil: Mani Ratnam Film Crossed 300 crore Mark
पोन्नियिन सेल्वन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : social media
हिंदी में नहीं चला मणिरत्न का जादू
दुनिया भर में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली 'पोन्नियिन सेल्वन-1' हिंदी राज्यों में अपना कमाल नहीं दिखा पाई है। अमेरिका में फिल्म 35 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली यह फिल्म हिंदी में 15 करोड़ रुपये तक नहीं कमा पा रही है। ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि हिंदी भाषी लोग चोर राजवंश के इतिहास के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं, इस वजह से यह फिल्म हिंदी भाषी राज्यों में कमाल नहीं दिखा पा रही है। 

हिंदी संस्करण ने कमाए इतने करोड़ 
दिन कमाई (हिंदी)
पहला दिन 2 करोड़ रुपये
दूसरा दिन 2.85 करोड़ रुपये
तीसरा दिन 3.7 करोड़ रुपये
चौथा दिन 1.2 करोड़ रुपये
पांचवां दिन 1.55 करोड़ रुपये
छठवां दिन 2.1 करोड़ रुपये
सातवां दिन 0.84 करोड़ रुपये
कुल 14.24 करोड़ रुपये
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ponniyin Selvan 1 PS 1 Week 1 box office collection Hindi South Tamil: Mani Ratnam Film Crossed 300 crore Mark
पोन्नियिन सेल्वन - फोटो : सोशल मीडिया

तमिल में सबसे ज्यादा कमाई
मणिरत्नम की फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई तमिल में की है। पोन्नियिन सेल्वन 1 ने एक हफ्ते में ही तमिलनाडु में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इतना ही नहीं यह दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी तमिल फिल्म बन गई है। 

PS-1 Box Office Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाई 'पीएस-1', सातवें दिन कमाई में आई भारी गिरावट

ऐसा रहा हफ्ते भर का ग्राफ

दिन कमाई (तमिल)
पहला दिन 29.55 करोड़ रुपये
दूसरा दिन 27.6 करोड़ रुपये
तीसरा दिन 30.8 करोड़ रुपये
चौथा दिन 16.7 करोड़ रुपये
पांचवां दिन 18.85 करोड़ रुपये
छठवां दिन 17.65 करोड़ रुपये
सातवां दिन 10.09 करोड़ रुपये
कुल 151.24 करोड़ रुपये
विज्ञापन
Ponniyin Selvan 1 PS 1 Week 1 box office collection Hindi South Tamil: Mani Ratnam Film Crossed 300 crore Mark
पोन्नियिन सेल्वन 1 - फोटो : Social media
ऐसा रहा पीएस-1 का पहला हफ्ता
दिन कमाई
पहला दिन 36.5 करोड़ रुपये
दूसरा दिन 34.6 करोड़ रुपये
तीसरा दिन 39.2 करोड़ रुपये
चौथा दिन 19.25 करोड़ रुपये
पांचवां दिन 22 करोड़ रुपये
छठवां दिन 20.9 करोड़ रुपये
सातवां दिन 11.51 करोड़ रुपये
कुल 183.96 करोड़ रुपये
 

Godfather Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन ही 'गॉडफादर' का निकला दम, महज इतना रहा फिल्म का कलेक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed