{"_id":"62c017f097930f66015787cb","slug":"ponniyin-selvan-mani-ratnam-s-ponniyin-selvan-motion-poster-released-the-film-will-be-released-on-22-september-this-year","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ponniyin Selvan: मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन का मोशन पोस्टर जारी, इस साल सितंबर में रिलीज होगी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ponniyin Selvan: मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन का मोशन पोस्टर जारी, इस साल सितंबर में रिलीज होगी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 02 Jul 2022 04:06 PM IST
सार
मणिरत्नम की पीरियड ड्रामा पोन्नियिन सेलवन रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म रिलीज से पहले निर्माताओं ने इसका फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी किया था।
विज्ञापन
1 of 5
पोन्नियिन सेलवन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मणिरत्नम की पीरियड ड्रामा पोन्नियिन सेलवन रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म रिलीज से पहले निर्माताओं ने इसका फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी किया था। फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। ऐसे में दर्शकों की उत्सुकता को कम करते हुए मेकर्स ने हाल ही में इसका मोशन पोस्टर जारी कर दिया है। पोन्नियिन सेलवन दो भागों में रिलीज की जाएगी। फिल्म का पहला भाग 30 सितंबर 2022 को रिलीज होगा। ऐसे में फिल्म रिलीज से पहले मेकर्स ने इसके मोशन पोस्टर को जारी करते हुए दर्शकों की बेसब्री को और ज्यादा बढ़ा दिया है।
2 of 5
मणिरत्नम,पोन्नियिन सेलवन
- फोटो : सोशल मीडिया
शनिवार को फिल्म के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर इस मोशन पोस्टर को साझा किया। ट्विटर पर शेयर किए गए इस मोशन पोस्टर के साथ ही मेकर्स ने कैप्शन में भरपूर मनोरंजन का भी वादा किया। शेयर किए गए इस पोस्टर में चोल साम्राज्य की झलक देखने को मिली। मोशन पोस्टर में कुछ लोग चोल राजवंश का झंडा फहराते नजर आ रहे हैं। साथ ही कैप्शन में लिखा- चोल राजवंश के लोग आ रहे हैं।
3 of 5
ओरछा में साउथ इंडियन फिल्म पोन्नियिन सेलवन की शूटिंग शुरू
- फोटो : amar ujala
फिल्म के इस मोशन पोस्टर को फिल्म के म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान और इसकी अन्य टीम ने भी साझा किया है। पोस्टर को शेयर करते हुए यह भी वादा किया गया कि आने वाले हफ्ते में दर्शकों को भरपूर एडवेंचर देखने को मिलेगा। खबरों के मुताबिक सात जुलाई को तमिलनाडु के तंजावुर में फिल्म का टीजर लॉन्च होने वाला था। हालांकि, बाद में इस लॉन्च शो को कैंसिल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की कहानी 10वीं सदी के आसपास बुनी गई है। यह फिल्म चोल साम्राज्य के शक्ति संघर्ष पर आधारित है। इसमें कावेरी नदी के बेटे पोन्नियिन सेलवन के भारतीय इतिहास के सबसे महान शासक राजराजा चोल बनने की कहानी को दिखाया गया है। जानकारी के मुताबिक निर्देशक मणिरत्नम की यह फिल्म करीब 500 करोड़ के बजट से बनी है।
विज्ञापन
5 of 5
पोन्नियिन सेलवन - भाग 1
- फोटो : सोशल मीडिया
30 सितंबर 2022 को रिलीज होने वाली इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार विक्रम जयम रवि, कार्थी, ऐश्वर्या राय बच्चन, तृषा, ऐश्वर्या लक्ष्मी संग कई कलाकार नजर आने वाले हैं। यह फिल्म तमिल के अलावा हिंदी तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।