अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'शमशेरा' को लेकर चर्चा में हैं। इस पीरियड ड्रामा फिल्म के प्रमोशन में मेकर्स और खुद रणबीर कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बता दें कि रणबीर इस फिल्म में डकैत की भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में यशराज फिल्म्स ने रणबीर का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह विलेन की खूबियों से दर्शकों को रूबरू करा रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह बचपन से हीरो के रोल के साथ-साथ विलेन का रोल भी करना चाहते थे। रणबीर ने कहा, 'मैं ऐसी छवि बनाना चाहता हूं कि मां अपने बच्चे से कहे सो जा, नहीं तो रणबीर आ जाएगा।' बता दें कि यह वीडियो आरके टेप सीरीज का हिस्सा है। दरअसल, यशराज फिल्म्स ने रणबीर की आरके टेप सीरीज शुरू की है। इस सिलसिले में उन्होंने तीसरा वीडियो अपलोड किया है। इसमें रणबीर फिल्मी दुनिया में विलेन की भूमिका और उसकी अहमियत पर बात करते नजर आए हैं।
Shamshera: खलनायकी की दुनिया में गब्बर सिंह को टक्कर देना चाहते हैं रणबीर, विलेन की 'खूबियों' से कराया रूबरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्लासिक विलेंस को किया याद
इस वीडियो में रणबीर कहते हैं, 'वो कहते हैं न कि अच्छाई और बुराई की लड़ाई में जीत हमेशा अच्छाई की होती है। लेकन, जो हारकर भी लोगों का दिल जीत ले उसे बाजीगर नहीं विलेन कहते हैं। हीरो और विलेन में हम हीरो की साइड लेते हैं। लेकिन हीरो के पास अगर अपनी हीरोगिरी दिखाने के लिए विलेन नहीं होगा तो हीरो आखिर हीरो कैसे होगा? हम हिंदी सिनेमा के क्लासिक विलेन्स को हीरो जितना ही याद करते हैं, बल्कि कुछ फिल्मों में तो विलेन ने हीरो को पीछे छोड़ दिया।'
बचपन से थी विलेन बनने की हसरत
आगे रणबीर कहते हैं, 'फिल्म 'शोले' में गब्बर सिंह जय-वीरू से ज्यादा मशहूर हुआ। 'मिस्टर इंडिया' में मोगैम्बो ने सारी लाइमलाइट छीन ली। 'अग्निपथ' में कांचाचीना सब पर भारी पड़ गया। बचपन वाले मेरे उस फिल्मी रणबीर को हीरो बनना था। लेकिन, एक छोटा हिस्सा था, जो विलेन बनने को भी तरस रहा था। इंडस्ट्री बदल रही है। एक्टर जो ट्रेडिशनली सिर्फ हीरो वाले रोल करते थे, उन्होंने विलेन के रोल में भी आग लगाई। शाहरुख खान ने ककक... किरण बोलकर मोस्ट आइकॉनिक विलेन में अपना नाम दर्ज करा लिया। धूम के हर पार्ट के हर विलेन ने जो धूम मचाई है। 'पद्मावत' में रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी को इतना खौफनाक बनाया है कि फिल्म खत्म होने के बाद भी याद रहता है। और संजय दत्त के तो क्या कहने। मेरे ख्याल से वह हाल के समय के सबसे शानदार विलेन हैं, जो अब 'शमशेरा' में भी विलेन बनकर आ रहे हैं। मैं भी उसका पार्ट हूं।
किरदार के बारे में कही बात
All about villains 🖤 💯 Watch #RanbirKapoor talk about his favourite villains in RK Tapes - Episode 3 - The Villain. Shamshera releasing in Hindi, Tamil & Telugu. Celebrate #Shamshera with #YRF50 only at a theatre near you. pic.twitter.com/ldOhN2VUQv
रणबीर कपूर ने 'शमशेरा' में अपने किरदार के बारे में कहा कि मुझे यह रोल करने में अच्छा लगा है। मेरा सपना रहा है कि मैं भी नेगेटिव रोल करुं और लोग अपने बच्चों से कहें, 'सो जा बेटा नहीं तो रणबीर आ जाएगा'। जैसे सिनेमा बदल रहा है, विलेन का किरदार काफी जटिल और दिलचस्प होता जा रहा है। अभी आपको ऐसे एक्टर्स का अभिनय देखना बाकी है, जिन्होंने विलेन के किरदार को फिर से परिभाषित किया है। बता दें कि रणबीर का यह वीडियो यशराज फिल्म्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है, 'खलनायकों के बारे में जानिए। आरके टेप्स के तीसरे एपिसोड में जानिए रणबीर सिंह पसंदीदा विलेंस के बारे में।'
इस दिन होगी रिलीज
आपको बता दें कि रणबीर की यह फिल्म आगामी 22 जुलाई को रिलीज होगी। इसमें रणबीर कपूर पहली बार डबल रोल निभाते नजर आएंगे। रणबीर और संजय दत्त के अलावा इस फिल्म में वाणी कपूर भी डांस के किरदार में नजर आएंगी। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।