90 के दशक में ऐसी कई फिल्में आईं जो दर्शकों के दिलो दिमाग में आज भी ताजा हैं। इस दशक में नजर आए जहां कुछ कलाकार अभी भी फिल्मों में दिखाई देते हैं तो कुछ पर्दे से लापता हो गए हैं। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं पूजा बत्रा। 27 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाने वालीं पूजा बत्रा ने 'विरासत' और 'हसीना मान जाएगी' जैसी फिल्में की लेकिन वो जल्दी ही फिल्मी पर्दे से गायब हो गईं। तो चलिए आज हम आपको 90 के दशक की ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं जो गुमनामी की जिंदगी बिता रही हैं।
90 के दशक की इन 10 अभिनेत्रियों ने खूब कमाया था नाम, अब जी रहीं गुमनामी की जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयशा जुल्का
90 के दशक में 'खिलाड़ी', 'जो जीता वही सिकंदर', 'बलमा', 'रंग' और 'वक्त हमारा है' जैसी कामयाब फिल्में करने वालीं आयशा जुल्का बॉलीवुड की टॉप और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं। आयशा जुल्का का 28 जुलाई को जन्मदिन है। कई साल पहले बॉलीवुड छोड़कर एक बिजनेस वुमन बन चुकी हैं आयशा अपने बॉलीवुड करियर के दौरान अक्षय कुमार, नाना पाटेकर और मिथुन चक्रवर्ती के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रहीं।
प्रिया गिल
आपको सिर्फ तुम की सीधी-सादी लड़की याद होगी, जी हां प्रिया गिल। उन्होंने संजय कपूर के साथ 'सिर्फ तुम' और शाहरुख के साथ 'जोश' जैसी फिल्मों में काम किया लेकिन शुरुआती हिट फिल्मों के बावजूद उनका करियर जल्दी ही खत्म हो गया।
पूजा भट्ट
पूजा भट्ट आज सफल फिल्म निर्माता हैं। लेकिन एक अभिनेत्री के तौर पर वो शानदार शुरुआत को जारी नहीं रख सकीं। 1991 में उनकी दो हिट फिल्में 'सड़क' और 'दिल है के मानता नहीं' आईं। इसके बाद पूजा के हाथ कामयाबी से खाली रहे।
ममता कुलकर्णी
ममता कुलकर्णी ने 90 के दशक में 'वक्त हमारा है' और 'करण अर्जुन' जैसी फिल्में कीं। लेकिन इसके बाद वो उन्होंने नशे की दुनिया की तरफ रुख कर लिया। इसके चलते उनका करियर बर्बाद हो गया।