फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूजा भट्ट बोलीं- मैंने तीन साल से शराब नहीं पी लेकिन जो पी रहे उन्हें जज मत करिए क्योंकि...

Tue, 05 May 2020 04:48 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 05 May 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
Pooja Bhatt Speaks Up On Drinking Habit Queue Outside Liquor Shop
pooja bhatt - फोटो : ANI

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लॉकडाउन के तीसरे चरण का मंगलवार को दूसरा दिन है। लेकिन लॉकडाउन 3 के पहले ही दिन शराब की दुकानें खोल दी गईं। लंबे समय बाद शराब की दुकानें खुलने को लेकर लोग इस कदर उत्साहित हो गए कि लंबी कतारे नजर आईं। बेशक सरकार ने शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति इस शर्त पर दी थी कि सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा लेकिन ऐसा होता नहीं दिखाई दे रहा। अब इस मामले में अभिनेत्री पूजा भट्ट ने ट्वीट कर अपनी बात रखी है।

Pooja Bhatt Speaks Up On Drinking Habit Queue Outside Liquor Shop
pooja bhatt - फोटो : social media

पूजा भट्ट ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैंने तीन साल से शराब को हाथ नहीं लगाया है और मैं शुक्रगुजार हूं कि मैं उन लोगों में से नहीं जो अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, लेकिन यह पूरी तरह से गलत है कि जो लोग परेशानी और मानसिक अवसाद से गुजर रहे हैं, खुद को उनसे श्रेष्ठ समझ रहे हैं।'
 

Pooja Bhatt Speaks Up On Drinking Habit Queue Outside Liquor Shop
Pooja Bhatt - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा- 'आप बेशक इसे पसंद करें या नहीं लेकिन जो समाज तनाव से जुड़ी समस्याओं की हकीकत को नहीं समझ पाता, वहां इससे बचने की एक ही राह शराब रह जाती है। लोग अनिश्चितता के शिकार हो रहे हैं। शराब उनका आसान सहारा बन रही है। आप इसे सही करना चाहते हैं? पहले उनका दर्द कम करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Pooja Bhatt Speaks Up On Drinking Habit Queue Outside Liquor Shop
pooja bhatt

पूजा भट्ट ने लिखा- 'जब आप सप्लाई पूरी तरह कट कर देते हैं तो लोग हताश हो जाते हैं। तनाव बढ़ जाता है। घरेलू हिंसा करते हैं। मैं शराब नहीं पीती। उम्मीद करती हूं कभी पीऊं भी न। दूसरे लोग जो शराब पी रहे वो इतने खुशकिस्मत या दृढ़ इच्छाशक्ति वाले नहीं। उन्हें जज मत करिए। शराब की लत बीमारी है। नैतिक कमजोरी नहीं। प्यार और मदद की जरूरत है।'
 

विज्ञापन
Pooja Bhatt Speaks Up On Drinking Habit Queue Outside Liquor Shop
pooja bhatt - फोटो : twitter

बता दें बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट अब भले ही बॉलीवुड में इतनी एक्टिव न रहती हों लेकिन वो हमेशा खबरों में बनी रहती हैं। कभी वो अपने पिता महेश भट्ट के साथ नजर आती हैं तो कभी बहन आलिया भट्ट के साथ। पूजा फिल्म सड़क 2 से एक बार फिर फिल्मों में वापसी कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed