{"_id":"5aba08034f1c1bc0078b75cf","slug":"pooja-hegde-roped-in-for-sajid-nadiadwala-housefull-4-after-bobby-deol-and-kriti-sanon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुरी तरह पिटी थी इस एक्ट्रेस की पहली फिल्म, फिर भी मेहरबान है इंडस्ट्री, मिला एक और बड़ा ऑफर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बुरी तरह पिटी थी इस एक्ट्रेस की पहली फिल्म, फिर भी मेहरबान है इंडस्ट्री, मिला एक और बड़ा ऑफर
Tue, 27 Mar 2018 04:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Mar 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Pooja Hegde
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पूजा हेगड़े के सितारे इन दिनों बुलंद हैं। पहली ही फिल्म 'मोहन जोदाड़ो' बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी। मगर डेढ़ साल के अंदर ही इस एक्ट्रेस की झोली बड़े बजट की फिल्मों से भर गई है। प्रभास, महेश बाबू और जूनियर एनटीआर जैसे सुपरस्टार्स की फिल्मों के अलावा अब उन्हें एक मल्टी स्टारर फिल्म का ऑफर भी मिला है। यह उनकी दूसरी बॉलीवुड फिल्म होगी।
2 of 5
Pooja Hegde
पूजा हेगड़े को साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म 'हाउसफुल-4' के लिए साइन किया है। हालांकि, इस बात की घोषणा नहीं की गई है कि फिल्म में वह अक्षय कुमार, रितेश देशमुख या बॉबी देओल में से किसके साथ रोमांस करती दिखेंगी। 'हाउसफुल-4' के अलावा पूजा हेगड़े को 'बाहुबली' फेम प्रभास के साथ एक त्रिभाषी फिल्म के लिए साइन किया गया है। फिल्म का निर्देशन राधा कृष्ण कुमार कर रहे हैं। फिलहाल इसका नाम तय नहीं किया गया है। इसके अलावा पूजा बड़े पर्दे पर जल्द महेश बाबू और जूनियर एनटीआर संग भी रोमांस करती दिखेंगी।
3 of 5
Pooja Hegde
पूजा हेगड़े के अलावा एक्ट्रेस कृति सैनन भी फिल्म 'हाउसफुल-4' का हिस्सा होंगी। इसी के साथ 'हाउसफुल' सीरीज के फैन्स की जिज्ञासा इस बात को लेकर दोगुनी हो गई है कि फिल्म में तीसरी हीरोईन कौन होगी। बता दें कि इस मशहूर फ्रैंचाइज में बॉबी देओल की भी एंट्री हो चुकी है। अक्षय कुमार और रितेश देशमुख को मिलाकर अब तक कुल पांच एक्टर्स के नाम फाइनल हो चुके हैं। जल्द फिल्म की कास्टिंग पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
pooja hegde
'हाउसफुल-4' संभवत: बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म होगी जिसे 3D फॉर्मैट में बनाया जाएगा। इसमें वीएफएक्स का इस्तेमाल होगा। यही वजह है कि इसका बजट करीब 75 करोड़ रुपये तय किया गया है। साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'हाउसफुल-4' का निर्देशन साजिद खान करेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
Housefull
'हाउसफुल-4' की कहानी पुनर्जन्म पर आधारित होगी। साजिद ने कहा, 'कई ऐसी गंभीर और रोमांटिक फिल्में बनी हैं जो पुनर्जन्म के कॉन्सेप्ट पर आधारित रही हैं जैसे मधुमति, कर्ज, बाहुबली, आदि, तो कोई कॉमेडी फिल्म क्यों नहीं?' खबर है कि फिल्म 'हाउसफुल-4' में सीरीज की पहली तीन फिल्मों के सभी लीड एक्टर्स भी नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।