फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Poonam Pandey: शादी के दो हफ्ते बाद ही पूनम पांडे ने पति से अलग होने का किया फैसला, कहा- ‘जिसने जानवरों की तरह पीटा हो...’

Thu, 24 Sep 2020 10:23 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 24 Sep 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
Poonam Pandey Husband Sam Bombay News:  Poonam Pandey has decided to end her marriage with Sam Bombay after he allegedly assaulted
पूनम पांडे, सैम बॉम्बे - फोटो : instagram/ipoonampandey

अभिनेत्री पूनम पांडे अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने पति सैम बॉम्बे पर मारपीट और उत्पीड़न का आरोप लगाया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। सैम बॉम्बे जमानत पर रिहा हो चुके हैं। अब इस पूरे मामले पर पूनम पांडे ने चुप्पी तोड़ते हुए मीडिया से बात की।

Poonam Pandey Husband Sam Bombay News:  Poonam Pandey has decided to end her marriage with Sam Bombay after he allegedly assaulted
पूनम पांडे पति के साथ - फोटो : विरल भयानी

पूनम पांडे और सैम बॉम्बे ने दो हफ्ते पहले ही शादी की है। उसके बाद कपल हनीमून के लिए गोवा रवाना हो गया था। यह पूरी घटना वहीं घटी। पूनम ने बताया कि 'सैम और मेरे बीच बहस हुई थी और उसने मुझे मारना शुरू कर दिया। उसने मुझे चांटा मारा और मुझे लगा कि मैं मरने वाली हूं।'

Poonam Pandey Husband Sam Bombay News:  Poonam Pandey has decided to end her marriage with Sam Bombay after he allegedly assaulted
पूनम पांडे पति के साथ - फोटो : विरल भयानी

पूनम आगे कहती हैं कि 'उसने मेरे चेहरे पर घूंसा मारा, मेरे बालों को खींचा और मेरा सिर बेड के कोने पर दे मारा। उसने मेरे शरीर पर चाकू मारा, मुझे नीचे गिरा दिया और मेरे साथ मारपीट की। किसी तरह, मैं कमरे से बाहर निकल पाई। होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को बुलाया, जो उसे ले गए। मैंने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।‘

विज्ञापन
विज्ञापन
Poonam Pandey Husband Sam Bombay News:  Poonam Pandey has decided to end her marriage with Sam Bombay after he allegedly assaulted
पूनम पांडे और सैम बॉम्बे - फोटो : instagram @sambombay @ipoonampandey

पूनम पांडे अब ये शादी खत्म करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि 'इस बार, मैं उसके पास दोबारा नहीं जाना चाहती। मुझे नहीं लगता कि किसी ऐसे व्यक्ति के पास लौटना एक समझदारी भरा फैसला है, जिसने बिना परिणाम के बारे में सोचे, आपको एक जानवर की तरह पीटा है। हमारे रिश्ते को बचाने के लिए, मैंने बहुत कुछ झेला है। मैं एक अपमानजनक रिश्ते की तुलना में अकेले रहना पसंद करती हूं। मैंने यह शादी खत्म करने का फैसला किया है। अब आगे बढ़ने का समय है।'

विज्ञापन
Poonam Pandey Husband Sam Bombay News:  Poonam Pandey has decided to end her marriage with Sam Bombay after he allegedly assaulted
पूनम पांडे - फोटो : instagram/ipoonampandey

बता दें कि पूनम पांडे ने 10 सितंबर को सोशल मीडिया पोस्ट कर एलान किया था कि उन्होंने सैम बॉम्बे से शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर पूनम ने लिखा था- 'मैं आपके साथ सात जन्म की आस लगा रही हूं।' उन्होंने सैम के साथ की  तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की थी। सैम ने इस तस्वीर पर कमेंट किया था- 'मिस्टर और मिसेज बॉम्बे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed