{"_id":"5f6c140c8ebc3edeeb1c46b3","slug":"rhea-chakraborty-lawyer-says-actress-did-not-name-sara-ali-khan-rakul-preet-singh-shraddha-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिया चक्रवर्ती के वकील का दावा, एनसीबी की पूछताछ में अभिनेत्री ने नहीं लिया किसी का नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिया चक्रवर्ती के वकील का दावा, एनसीबी की पूछताछ में अभिनेत्री ने नहीं लिया किसी का नाम
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 24 Sep 2020 09:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान, रिया चक्रवर्ती, रकुल प्रीत
- फोटो : इंस्टाग्राम: saraalikhan95, rhea_chakraborty, rakulpreet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ड्रग्स कनेक्शन में नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो की जांच में कई अभिनेत्रियों के नाम सामने आए हैं। जिसके चलते सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, दीपिका पादुकोण और रकुल प्रीत सिंह को समन भेजा गया है। इस बीच रिया चक्रवर्ती के वकील का कहना है कि अभिनेत्री ने किसी दूसरे कलाकार का नाम नहीं लिया है।
2 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : पीटीआई
इससे पहले खबरें आई थीं कि रिया चक्रवर्ती ने ड्रग्स कनेक्शन में सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह का नाम लिया है और उन्होंने कहा कि सारा के साथ शूटिंग के दौरान सुशांत को ड्रग्स की लत पड़ी थी। वहीं श्रद्धा कपूर और दीपिका पादुकोण के चैट से उनके ड्रग्स कनेक्शन का खुलासा हुआ था जिसमें दोनों अभिनेत्रियां ड्रग्स मांग रही थीं। एनसीबी ने एक्शन लेते हुए चारों अभिनेत्रियों को समन भेजा।
3 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : पीटीआई
रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि 'रिया ने अपने बयान में किसी का भी नाम नहीं लिया है। अगर एनसीबी या कोई दूसरा उनके बयान को लीक करता है तो यह पूरी तरह गलत है। रिया चक्रवर्ती ने किसी का भी नाम लिया है सिवाय इसके कि सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स का सेवन करते थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : PTI
सतीश मानेशिंदे से जब रिया चक्रवर्ती और सुशांत की मैनेजर जया साहा की चैट के बारे में पूछ गया तो उन्होंने कहा कि 'जया साहा का सुशांत और रिया के साथ जो चैट था वह केवल सीबीडी ऑयल को प्रिस्क्राइब करना या भेजना था जो गांजे की पत्तियों का अर्क है। वह कोई ड्रग्स नहीं है। आप सीबीडी की बोतल देख सकते हैं उसमें ड्रग्स से संबंधित कोई चीज नहीं है।'
विज्ञापन
5 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि एनसीबी बॉलीवुड और ड्रग्स गैंग के बीच के कनेक्शन को तोड़ना चाहता है। बुधवार को दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह सहित अन्य को पूछताछ के लिए समन भेजा गया है। दीपिका पादुकोण को 25 सितंबर को बुलाया गया है जबकि सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से 26 सितंबर को पूछताछ होगी। वहीं रकुल प्रीत सिंह, श्रुति मोदी और सिमोन खंबाटा से गुरुवार को पूछताछ की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।