फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी, हनीमून, मारपीट और एफआईआर के बाद अब पूनम पांडे बोलीं- 'उसने मेरे वीडियोज बेचकर पैसे कमाए, अब मेरे सामने रो कर...'

Sat, 26 Sep 2020 10:31 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 26 Sep 2020 10:31 PM IST
विज्ञापन
Poonam Pandey suffered brain haemorrhage Sam Bombay is crying in front of her
poonam Pandey, Sam Bombay - फोटो : Instagram: @ipoonampandey @sambombay

एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे इस वक्त चर्चा में हैं। पूनम ने हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से शादी की थी। लेकिन दो हफ्तों के अंदर उनकी शादीशुदा जिंदगी में दरार आ गई। हनीमून पर गईं पूनम पांडे के साथ उनके पति ने जब मारपीट की तो उन्होंने  सैम बॉम्बे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

Poonam Pandey suffered brain haemorrhage Sam Bombay is crying in front of her
सैम बॉम्बे, पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम- @ipoonampandey

पुलिस ने सैम को गिरफ्तार भी किया। बाद में उन्हें बेल मिल गई। पूनम ने इस मारपीट की घटना के बाद अपनी शादी तोड़ने का फैसला किया। अब एक इंटरव्यू में पूनम पांडे ने कहा है 'पिछले डेढ़ साल से सैम मेरे साथ मारपीट कर रहा है। मुझे लगा था कि शादी के बाद सब ठीक हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई है।'

Poonam Pandey suffered brain haemorrhage Sam Bombay is crying in front of her
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम- @ipoonampandey

पूनम ने कहा है,  'सैम ने एक बार मुझे इतनी बुरी तरह मारा था कि मेरा ब्रैन हैमरेज हो गया था। मैं कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती थी। मेरा चेहरा सूजा हुआ था, मेरे शरीर पर निशान थे। सैम ने अपने इंस्टाग्राम से मेरी सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं जबकि मैंने ऐसा कुछ नहीं किया क्योंकि मुझे लगा आखिर में सब ठीक हो जाएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Poonam Pandey suffered brain haemorrhage Sam Bombay is crying in front of her
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम- @ipoonampandey

पूनम ने बताया 'अब सैम माफी मांग रहा है और रोते हुए मुझसे एफआईआर वापस लेने को कह रहा है। सैम ने मुझ पर झूठा इलजाम लगाया कि मैं उसके जरिए पैसे कमाती हूं जबकि सच्चाई यह है कि वह मेरे वीडियोज बेचकर पैसा कमाता है।' खैर अब पूनम के रिश्ते में क्या मोड़ आएगा ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन ये पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस किसी विवाद की वजह से खबरों में आई हों। 

विज्ञापन
Poonam Pandey suffered brain haemorrhage Sam Bombay is crying in front of her
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम- @ipoonampandey

बता दें पूनम पांडे ने अपने पति पर मारपीट, उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद गोवा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। गोवा के कानाकोना पुलिस थाने के इंस्पेक्टर तुकाराम चव्हाण के मुताबिक पूनम पांडे ने अपनी शिकायत में कहा था कि उनके पति ने उनका शारीरिक शोषण किया और मारपीट की। इतना ही नहीं, पूनम ने यह भी कहा कि सैम बॉम्बे ने उन्हें अंजाम भुगतने की भी धमकी दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed