फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सारा अली खान ने कबूली सुशांत के साथ सिर्फ सिगरेट पीने की बात, श्रद्धा कपूर ने कहा- 'वैनिटी वैन में ड्रग्स का सेवन करते थे राजपूत'

Sat, 26 Sep 2020 09:59 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 26 Sep 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
shraddha Kapoor Sara Ali Khan ncb Drug Case sushant Singh Rajput
सारा, श्रद्धा - फोटो : PTI

बॉलीवुड की कई बड़ी एक्ट्रेसेज पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) का शिंकजा कसता जा रहा है। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (shraddha Kapoor) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) ड्रग्स मामले की चल रही जांच में शामिल होने के लिए आज  (शनिवार) एनसीबी कार्यालय पहुंचीं। श्रद्धा कपूर शनिवार लगभग 12 बजे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के ऑफिस पहुंचीं। एनसीबी ने लगभग छह घंटे उनसे पूछताछ की है। 

shraddha Kapoor Sara Ali Khan ncb Drug Case sushant Singh Rajput
श्रद्धा कपूर - फोटो : PTI

श्रद्धा कपूर ने भी ड्रग्स लेने की बात से साफ इनकार किया है। हालांकि श्रद्धा ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ पार्टी की बात कबूल की। श्रद्धा कपूर ने बताया है कि वह एक बार सुशांत के फार्महाउस में उनकी फिल्म छिछोरे की सक्सेस पार्टी में गईं थी लेकिन ड्रग्स नहीं लिया था। श्रद्धा ने पार्टी में ड्रिंक सर्व की जाने की बात की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रद्धा कपूर ने एनसीबी की पूछताछ में स्वीकार किया है कि उन्होंने सुशांत को वैनिटी में ड्रग्स लेते हुए देखा था।

shraddha Kapoor Sara Ali Khan ncb Drug Case sushant Singh Rajput
सारा अली खान - फोटो : PTI

एनसीबी ने सारा अली खान से भी कई घंटो तक पूछताछ की। इस दौरान सारा ने ड्रग्स लेने की बात से साफ मना कर दिया और सिर्फ सिगरेट पीने की बात को कबूल किया। सारा ने रिया के उस आरोप को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि सारा ने फिल्म केदारनाथ की शूटिंग के दौरान ड्रग्स का हाई डोज लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
shraddha Kapoor Sara Ali Khan ncb Drug Case sushant Singh Rajput
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/saraalikhan95

सारा अली खान ने कहा फिल्म केदारनाथ की शूटिंग के दौरान सुशांत के साथ सिर्फ सिगरेट पी थी। वहीं दूसरी तरफ आईलैंड वाली पार्टी में बोटमैन ने भी सारा अली खान और सुशांत के द्वारा गांजा लेने की बात कही थी। एनसीबी ने सारा अली खान का बयान लिखित रूप में दर्ज किया।

विज्ञापन
shraddha Kapoor Sara Ali Khan ncb Drug Case sushant Singh Rajput
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एनसीबी ने 26 सितंबर को एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के अलावा दीपिका पादुकोण और सारा अली खान को भी बुलाया था। बीते रोज रकुल प्रीत सिंह से भी पूछताछ हुई थी। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग के मामले में धर्मा प्रोडक्शन के क्षितिज प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed