फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Radhe Shyam Trailer: ‘राधे श्याम’ का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज, आशिक बन पूजा हेगड़े के प्यार में डूबे प्रभास

Thu, 23 Dec 2021 11:58 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 23 Dec 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Prabhas and Pooja Hegde film Radhe Shyam Trailer released
राधे श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सुपरस्टार प्रभास और पूजा हेगड़े की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘राधे श्याम’ के ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब फैंस का ये इंतजार भी खत्म हो गया है। जी हां, ‘राधे श्याम’ का ट्रेलर आज फैंस के बीच आ गया है और इस खबर ने ही फैंस को खुश कर दिया। जब फैंस के बीच इस फिल्म का टीजर आया था, तब उसमें प्रभास और पूजा हेगड़े की केमिस्ट्री की एक झलक ने ही फैंस को एक्साइडेट कर दिया था लेकिन जैसे ही दर्शकों के बीच फिल्म का ट्रेलर आया, तो दोनों की कैमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने के लिए मेकर्स ने हैदराबाद में रामोजी फिल्म सिटी में एक ग्रैंड इवेंट का आयोजन किया, जिसमें फिल्म से जुड़ा हर कलाकर नजर आया। इस ग्रैंड इवेंट में ही ये धांसू ट्रेलर लॉन्च किया गया, जिसमें प्रभास अपनी परफॉर्मेंस में फुल ऑन नजर आ रहे हैं।

Prabhas and Pooja Hegde film Radhe Shyam Trailer released
राधे श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेलर की शुरुआत पूजा हेगड़े से होती है। वह सड़क पर बैठकर बड़ी स्क्रीन पर फिल्म देखती नजर आती हैं। प्रभास विक्रमादित्य के किरदार में हैं, जो एक ज्योतिष के किरदार में है और वह प्यार में विश्वास नहीं करता, लेकिन लड़कियों के भर-भरकर फ्लर्ट करता है। इसके बाद प्रभास और पूजा हेगड़े की केमिस्ट्री दिखाई गई है, जिसमें प्रभास बोलते हैं कि वह प्यार में विश्वास नहीं करते, लेकिन पूजा हेगड़े खुद को जूलियट बताती हैं और प्रभास को अपने प्यार में मरने की बात कहती हैं। होता भी ऐसा है, प्रभास पूजा के प्यार में पड़ जाते हैं, जिसके बाद ट्रेलर में दोनों के काफी सारे रोमांटिक सीन्स मौजूद हैं।

Prabhas and Pooja Hegde film Radhe Shyam Trailer released
राधे श्याम - फोटो : Instagram

ट्रेलर का आखिरी सीन टाइटेनिका की याद दिला देता है। सीन में जहाज डूबता हुआ नजर आ रहा है। इस ट्रेलर में प्रभास और पूजा हेगड़े की एक्टिंग और केमिस्ट्री के अलावा बाकी चीजें भी दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। फिल्म में शानदार वीएफएक्स का प्रयोग किया गया है। ट्रेलर का बैकग्राउंड म्यूजिक भी काफी शानदार है। फिल्म एक पीरियड ड्रामा है और इसकी झलक भी साफ देखने को मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhas and Pooja Hegde film Radhe Shyam Trailer released
राधे श्याम - फोटो : instagram/hegdepooja

ट्रेलर लॉन्च से पहले प्रभास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने फिल्म का रोमांटिक पोस्टर दिखाया था। इस पोस्टर में प्यार और दर्द की एक कहानी दिखाई गई है। इसके साथ प्रभास ने लिखा, 'आज ट्रेलर लॉन्च हो रहा है। राधेश्याम की मनमोहक दुनिया को देखने के लिए आप और इंतजार नहीं कर सकते। आज इसकी एक झलक मेरे प्रिय प्रशंसकों के लिए लॉन्च किए जाने वाले ट्रेलर के साथ साझा कर रहा हूं। बने रहें।'

विज्ञापन
Prabhas and Pooja Hegde film Radhe Shyam Trailer released
राधे श्याम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि प्रभास और पूजा हेगड़े की ये फिल्म राधाकृष्ण कुमार के डायरेक्शन में बनी है, जो 14 जनवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में सचिन खेडेकर, कृष्णम राजू, प्रियदर्शी, भाग्यश्री, मुरली शर्मा, कुणाल रॉय कपूर और सत्यन सहित जैसे कई सितारे नजर आने वाले हैं। ये फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होगी। ये तमिल तेलुगू के अलावा कन्नड़, मलयालम और हिंदी में भी रिलीज होगी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed