फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Radhe Shyam: प्रभास के लिए लोगों में दिखा जबरदस्त क्रेज, रिलीज से पहले ही 'राधे श्याम' ने कमाए 200 करोड़

Fri, 11 Mar 2022 02:32 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Fri, 11 Mar 2022 02:32 PM IST
विज्ञापन
Prabhas and Pooja Hegde starrer radhe Shyam collected over 200 crores before releasing in theaters
राधे श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ के सुपर स्टार प्रभास और पूजा हेगड़े की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राधे श्याम' आखिरकार आज (11 मार्च 2022) को रिलीज हो गई है। लंबे समय से प्रभास के फैंस उनकी इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे लेकिन कोरोना की वजह से कई बार इसकी रिलीज डेट पोस्टपोन की गई। प्रभास ने बाहुबली के बाद फिल्म 'साहो' में काम किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी। लेकिन इस फिल्म के फ्लॉप होने से प्रभास की फैन फॉलोइंग पर कोई असर नहीं पड़ा। इस बात का अंदाजा राधे श्याम की एडवांस बुकिंग से लगाया जा सकता है। इसके कई शोज हाउसफुल हो चुके हैं और अब दावा किया जा रहा है कि फिल्म ने रिलीज होते ही बिग स्क्रीन्स पर धूम मचा दी है।


 
Prabhas and Pooja Hegde starrer radhe Shyam collected over 200 crores before releasing in theaters
राधे श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

नॉर्थ में इतने का बिजनेस 
प्रभास के लिए लोगों का पागलपन देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म अकेले नार्थ से ही पांच से छह करोड़ रुपये की धमाकेदार ओपनिंग दर्ज करेगी। राधे श्याम को टक्कर देने के लिए पहले ही बिग स्क्रीन्स पर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'द बैटमैन' जैसी फिल्में मौजूद हैं, जो पहले से ही अच्छा कलेक्शन कर रही हैं। राधे श्याम के साथ ही आज विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' भी रिलीज हुई है।

Prabhas and Pooja Hegde starrer radhe Shyam collected over 200 crores before releasing in theaters
राधे श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ में करेगी धांसू कमाई
राधे श्याम देश भर में कई भाषाओं में रिलीज की गई है और अगर हम बात करें इसके तेलुगु रिलीज की तो प्रभास तेलुगू सिनेमा का एक बहुत बड़ा नाम हैं। इस बात का फायदा उनकी फिल्म को जरूर मिलेगा। राधे श्याम ने अभी तक दुनियाभर में 200 करोड़ से भी अधिक का बिजनेस कर लिया है। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhas and Pooja Hegde starrer radhe Shyam collected over 200 crores before releasing in theaters
राधे श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभास की लोकप्रियता ही है कि बिजनेस के मामले में राधे श्याम ने भी रिकॉर्ड बना डाला है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो पहले ही हफ्ते में फिल्म से होने वाली कमाई 300 करोड़ के पार पहुंच सकती है। फिल्म के थिएट्रिकल राइट्स 210 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं। फिल्म राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित है। 'राधे श्याम' में लीड रोल में प्रभास, पूजा हेगड़े, भाग्यश्री और जगपती बाबू हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed