{"_id":"5d6807538ebc3e01366295ce","slug":"prabhas-fan-died-before-saaho-release-due-electrocuted-and-suffered-a-fall-from-the-building","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साहो की रिलीज से पहले प्रभास के लिए बुरी खबर, बैनर लगाते हुए करंट लगने से फैन की हुई मौत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साहो की रिलीज से पहले प्रभास के लिए बुरी खबर, बैनर लगाते हुए करंट लगने से फैन की हुई मौत
Thu, 29 Aug 2019 10:51 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 29 Aug 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
प्रभास की फिल्म साहो का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास की बहुचर्चित फिल्म साहो 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में प्रभास के फैंस और सिनेप्रेमियों के बीच इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह है। यहां तक की दक्षिण भारत में मौजूद प्रभास के फैंस उनका कटआउट और बैनर लगाकर साहो फिल्म का जश्न मना रहे हैं। जश्न के बीच प्रभास के एक फैन की करंट लगने से मौत हो गई है।
साहो
- फोटो : सोशल मीडिया
अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार तेलंगाना के महबूबनगर इलाके में एक युवक थियेटर पर प्रभास का बैनर लगा रहा था। इस दौरान वह बिजली के तार की चपेट में आ गया और इमारत से नीचे गिरने से उनकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोग उसको पास के अस्पताल लेकर जाने लगे, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।
पढ़ें: इस अभिनेता को देखते ही कपिल शर्मा ने बयां किया दर्द, लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
पढ़ें: इस अभिनेता को देखते ही कपिल शर्मा ने बयां किया दर्द, लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
screengrab from saaho video
- फोटो : file photo
हालांकि अभी तक प्रभास या फिर साहो की टीम को इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। वहीं दूसरी ओर फिल्म साहो को लेकर प्रभास और सिनेमप्रेमियों के बीच उत्साह कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोशल मीडिया से लेकर सिनेमाघरों तक फिल्म साहो के लेकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
साइको सैंया का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरों की मानें तो आंध्र प्रदेश और दक्षिण भारत की कई जगहों पर प्रभास के बड़े बैनर और कटआउट लगाए गए हैं। प्रभास के गृहनगर हैदराबाद में करीब 200 फिट ऊंचा बैनर लगाया गया है। अपने 17 साल के करियर में अब तक सिर्फ 18 फिल्में करने वाले तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने चेहरे प्रभास की फिल्म साहो देश के ज्यादा से ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज की गई है।
पढ़ें: दबंग खान के फिल्म इंडस्ट्री में 31 साल पूरे, इस अनदेखी तस्वीर के साथ फैंस का किया शुक्रिया अदा
पढ़ें: दबंग खान के फिल्म इंडस्ट्री में 31 साल पूरे, इस अनदेखी तस्वीर के साथ फैंस का किया शुक्रिया अदा
विज्ञापन
saaho
- फोटो : amar ujala
आपको बता दें फिल्म साहो में अभिनेता प्रभास के साथ बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। इतना ही नहीं श्रद्धा कपूर के अलावा कई बॉलावुड सितारे भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में नील नितिन मुकेश, चंकी पांडेय, महेश मांजरेकर, जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म साहो का निर्देशन सुजीत ने किया है।