फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बाहुबली' से बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होगी 'साहो', कुछ मिनट के इस सीन पर खर्च किए 90 करोड़ रुपए

Thu, 03 May 2018 12:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 03 May 2018 12:10 PM IST
विज्ञापन
prabhas film Saaho action sequence in Dubai cost Rs 90 crore
प्रभास

साउथ के सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'साहो' की शूटिंग कर रहे हैं । हाल ही में फिल्म के सेट से एक फोटो सामने आई थी जिसमें प्रभास बाइक पर बैठे नजर आ रहे थे । इस फिल्म में प्रभास के अलावा श्रद्धा कपूर भी होंगी ।

prabhas film Saaho action sequence in Dubai cost Rs 90 crore
ट्रेलर - फोटो : Trailer

खबरों की मानें तो फिल्म करीब 300 करोड़ के बजट में बन रही है । 'साहो' के डायरेक्टर सुजीत हैं । फिल्म के एक्शन सीन की शूटिंग दुबई में हो रही है । खबर है कि इस एक्शन सीन पर फिल्म के बजट का एक-तिहाई हिस्सा खर्च किया जाएगा ।

prabhas film Saaho action sequence in Dubai cost Rs 90 crore
Saaho Star

जी हां, इस सीन को शूट करने पर 90 करोड़ रुपए का खर्च आ रहा है । फिल्म के एक्शन सीन को हॉलीवुड एक्शन कोरियोग्राफर केनी बेट्स ने डायरेक्ट किया है । कहा जा रहा है कि दर्शकों ने किसी भी फिल्म में ऐसे एक्शन सीन कभी नहीं देखे होंगे ।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
prabhas film Saaho action sequence in Dubai cost Rs 90 crore
Saaho Star

प्रभास और श्रद्धा के अलावा फिल्म में नील नितिन मुकेश नेगेटिव रोल में होंगे । श्रद्धा की यह पहली तेलुगू फिल्म है । पिछले साल बाहुबली 2 के रिलीज के साथ फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। 'साहो' एक चोर पुलिस ड्रामा फिल्म होगी। 

विज्ञापन
prabhas film Saaho action sequence in Dubai cost Rs 90 crore
साहो - फोटो : SELF

इसमें प्रभास पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। हालांकि ये समझना मुश्किल होगा कि प्रभास एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर हैं या पुलिस के वेष में चोर। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में भी फिल्माई जा रही है। फिल्म में जैकी श्रॉफ और मंदिरा बेदी भी मुख्य किरदार में होंगे ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed