{"_id":"5aeaa9ec4f1c1bea118b4d83","slug":"after-sonam-kapoor-marriage-deepika-padukone-is-set-to-marry-ranveer-singh-in-november","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनम और आनंद के बाद दीपिका ने फिक्स की शादी की डेट, इस महीने टीम को नहीं देंगी एक भी छुट्टी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनम और आनंद के बाद दीपिका ने फिक्स की शादी की डेट, इस महीने टीम को नहीं देंगी एक भी छुट्टी
Thu, 03 May 2018 12:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 03 May 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कपूर खानदान में करीब 30 साल बाद सोनम कपूर की डोली उठने जा रही है। अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ 8 मई को मुंबई में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। हर तरफ सोनम की शादी के चर्चे हैं। इस शादी के लिए न केवल कपूर खानदान बल्कि सोनम के फ्रेंड्स भी जोर शोर से तैयारियां कर रहे हैं। इस बीच एक और बॉलीवुड कपल के जल्द शादी के बंधन में बंधने की खबर है।
2 of 5
Deepika and Ranveer
खबर है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि दोनों ने अपनी शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन सूत्रों की मानें तो दोनों इसी साल नवंबर में शादी कर सकते हैं। DNA की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की फैमिली में शादी की डेट्स पर बात चल रही है और ये डेट नवंबर की हो सकती है।
3 of 5
Ranveer, Deepika
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि नंवबर में शादी के चलते दीपिका की टीम के सदस्यों को छुट्टी लेने से मना कर दिया गया है। दीपिका के मेकअप आर्टिस्ट से लेकर मैनेजर तक सभी को शादी में मौजूद रहने को कहा गया है। खैर दीपिका की पीआर टीम ने इस पर कोई बात नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ranveer Singh
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर और दीपिका की शादी एक प्राइवेट सेरेमनी होगी। दोनों अपनी प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए रॉयल शादी नहीं करना चाहते। कहा जा रहा है कि इनकी शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।
विज्ञापन
5 of 5
Deepika and Ranveer
सोनम और आनंद की शादी के बाद इस महीने होगी रणवीर-दीपिका की शादीरणवीर ने अपनी फिल्म गली ब्वॉय की शूटिंग हाल ही में पूरी की है और फिलहाल वो स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं। दीपिका और रणवीर कुछ दिन पहले अपार्टमेंट की तलाश करते हुए ओमकार 1973 में पहुंचे थे। यहां पर पहले से ही विराट और अनुष्का शर्मा आशियाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।