फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'साहो' के रिलीज होते ही प्रभास को हुआ बड़ा नुकसान, इस वजह से कई जगह फर्स्ट डे फर्स्ट शो हुए रद्द

Fri, 30 Aug 2019 05:51 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 30 Aug 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
Prabhas film Saaho shows cancelled due to print could not arrive on time
screengrab from saaho video - फोटो : file photo
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास की बहुचर्चित फिल्म 'साहो' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 'साहो' को लेकर दर्शकों और फिल्म समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। फिल्म 'साहो' का सिनेमाप्रेमी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, लेकिन फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालों को उस समय काफी निराशा हाथ लगी जब फिल्म के कई जगह मॉर्निंग शो रद्द हो गए।
Prabhas film Saaho shows cancelled due to print could not arrive on time
प्रभास की फिल्म साहो का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार उत्तर भारत के कई शहरों में फिल्म 'साहो' के मॉर्निंग शो रद्द करने पड़े हैं। इसकी वजह सिनेमाघरों में समय पर फिल्म का प्रिंट ना पहुंचा बताया जा रहा है। खबर के मुताबिक ऐसी दिक्कत ज्यादातर 'साहो' के हिंदी वर्जन के प्रिंट के साथ हुई है। फिल्म का मॉर्निंग शो रद्द होने पर सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

पढ़ें: प्रभास की साहो देख ऐसा है पब्लिक रिव्यू, श्रद्धा कपूर से बोले फैंस, इससे अच्छा मुझसे शादी कर लेतीं
Prabhas film Saaho shows cancelled due to print could not arrive on time
साइको सैंया का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
Subhash Chandra Bose नाम के ट्विटर हैंडल ने दिल्ली के शो रद्द होने की जानकारी दी। इस ट्विटर हैंडल के अनुसार दिल्ली के पटेल नगर के जनक प्लेस नाम के थियेटर में 'साहो' का मॉर्निंग शो रद्द हुआ। Suresh Kondi ने ट्विटर पर बताया कि हैदराबाद में सुबह 8.20 मिनट पर फिल्म की टिकट दी गई लेकिन कुछ समय बाद की फिल्म का शो रद्द कर दिया गया। 
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhas film Saaho shows cancelled due to print could not arrive on time
साहो - फोटो : सोशल मीडिया
इनके अलावा अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने अपने यहां 'साहो' का शो रद्द होने की जानकारी दी है। वहीं कई ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि इस तरह से मॉर्निंग शो रद्द होने से फिल्म के कलेक्शन पर इसका असर देखने को मिल सकता है। वहीं खबर ये भी की रिलीज के पहले दिन ही फिल्म 'साहो' ऑनलाइन लीक हो गई है। ऐसे में फिल्म का ऑनलाइन लीक हो जाना भी इसके कलेक्शन को प्रभावित कर सकता है।

पढ़ें: रिलीज के कुछ ही घंटों बाद ही लीक हो गई 'साहो', 350 करोड़ में बनी फिल्म पर दिख सकता नेगेटिव इंपेक्ट
 
विज्ञापन
Prabhas film Saaho shows cancelled due to print could not arrive on time
Saaho - फोटो : file photo
आपको बता दें, फिल्म 'साहो' में अभिनेता प्रभास के साथ बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। इतना ही नहीं श्रद्धा कपूर के अलावा कई बॉलावुड सितारे भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में नील नितिन मुकेश, चंकी पांडेय, महेश मांजरेकर, जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म साहो का निर्देशन सुजीत ने किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed