{"_id":"601c49e48ebc3ed1aa38f5c3","slug":"prabhas-starrer-salaar-team-members-meets-road-accident-after-a-day-when-fire-brokeout-at-adipurush-set","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खत्म नहीं हो रहीं अभिनेता प्रभास की मुश्किलें, अब फिल्म 'सलार' की टीम के साथ हुआ बड़ा हादसा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खत्म नहीं हो रहीं अभिनेता प्रभास की मुश्किलें, अब फिल्म 'सलार' की टीम के साथ हुआ बड़ा हादसा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 05 Feb 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रभास
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाले अभिनेता प्रभास की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी-अभी ही उन्होंने सैफ अली खान के साथ आने वाली फिल्म 'आदिपुरुष' की शूटिंग शुरू की थी, जिसके पहले ही दिन सेट पर भीषण आग लग गई थी। अब उनके साथ एक और हादसा हो गया है।
2 of 5
Prabhas
- फोटो : इंस्टाग्राम
प्रभास की आने वाली फिल्म 'सलार' की टीम दिन भर की शूटिंग के बाद रात में अपने होटल की ओर जा रही थी। इसी दौरान टीम के कुछ सदस्यों को लेकर जा रही वैन एक लॉरी से टकरा गई। आनन फानन घायल सदस्यों को नजदीक के ममता अस्पताल में भर्ती कराया गया।
3 of 5
Prabhas
- फोटो : इंस्टाग्राम
बताया गया कि घटना तेलंगाना के गोदावदीखनी इलाके के पास हुई। मालूम हो कि प्रभास इन दिनों रामायण पर आधारित ओम राउत के निर्देशन में बन रही फिल्म आदिपुरुष में व्यस्त हैं। आने वाली फिल्म देश की बड़ी फिल्मों में से एक होने वाली है। टी-सिरीज के बैनर तले प्रोड्यूस होने वाली इस फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपये का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Prabhas and S S Rajamouli
- फोटो : file photo
वहीं, सलार कन्नड़ की बहुचर्चित फिल्म केजीएफ के डायरेक्टर प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही है। इन दिनों इसकी शूटिंग रामगुंडम के गोदावरीखनी में चल रही है। फिल्म में प्रभास के साथ श्रुति हसन लीड रोल में हैं।
विज्ञापन
5 of 5
आदिपुरुष के सेट पर लगी आग
- फोटो : ANI Video Grab
बता दें कि मंगलवार को प्रभास और सैफ की फिल्म आदिपुरुष की शूटिंग मुंबई के गोरेगांव में शुरू की गई थी। सुबह फिल्म की शूटिंग शुरू होने के कुछ देर बाद ही सेट पर आग लग गई और तेजी से फैलने लगी। फिल्म के सेट पर लगभग 50-60 लोग मौजूद थे। हालांकि बाद में स्थिति काबू में आने के बाद निर्देशक ओम राउत ने बताया था कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होने के चलते सेट पर मौजूद सभी लोग सुरक्षित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।