{"_id":"607c579e7fe0f97729590de7","slug":"prachi-desai-reveals-that-she-is-also-a-victim-of-casting-couch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुलासा: प्राची देसाई भी हो चुकी हैं कास्टिंग काउच का शिकार, बड़े डायरेक्टर ने कही थी ऐसी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खुलासा: प्राची देसाई भी हो चुकी हैं कास्टिंग काउच का शिकार, बड़े डायरेक्टर ने कही थी ऐसी बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sun, 18 Apr 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्राची देसाई
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी से अपनी पहचान बना कर फिल्मों में नाम कमाने वालीं अभिनेत्री प्राची देसाई ने महज 17 साल की उम्र में ही टीवी की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म 'रॉक ऑन' भी बेहद कम उम्र में की थी। उस समय प्राची मात्र 20 साल की थीं। हाल ही में अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वो भी कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं।
2 of 5
प्राची देसाई
- फोटो : Instagram
इस बात का खुलासा हाल ही में प्राची देसाई ने अपने एक इंटरव्यू में किया है। उन्होंने कहा, 'मुझे एक बहुत बड़ी फिल्म का ऑफर मिला था जिसके लिए मुझे निर्देशक ने कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कहा। जब मैंने मना कर दिया तो डायरेक्टर ने मुझे फोन करके दोबारा इस बात के लिए राजी करने की कोशिश की लेकिन मैंने उन्हें कहा कि मुझे आपकी फिल्म नहीं करनी है।'
3 of 5
प्राची देसाई
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं बीते दिनों भी प्राची ने अपनी निजी और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी बात की थी। शादी के सवाल पर वह बताती हैं, ‘कुछ साल बाद मैं शादी कर सकती हूं, लेकिन कोई परफेक्ट लड़का मेरी जिंदगी में आए तब ही। मेरे घरवालों ने कभी शादी को लेकर जबरदस्ती नहीं की। वो मेरा सम्मान करते हैं। मैनें बॉलीवुड में खुद के दम पर पहचान बनाई है। मुझे किसी गॉडफादर की मदद नहीं मिली। मैं जो कुछ हूं खुद के दम पर हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्राची देसाई
- फोटो : Instagram- @prachidesai
वहीं प्राची से उनके करियर को लेकर सवाल पूछा गया तो वो कहती हैं, ‘एक निर्देशक का काम जिम्मेदारियों से भरा होता है। एक निर्देशक जो करता है वो कमाल का होता है। ये काम काफी मुश्किल होता है। मुझे लगता है मुझे ये करना चाहिए। मैं भविष्य में निर्देशन भी करना चाहूंगी।'
विज्ञापन
5 of 5
प्राची देसाई
- फोटो : Instagram- @prachidesai
बता दें कि प्राची ने छोटे पर्दे पर ‘कसम से’ सीरियल से अपना सफर शुरू किया था। वो 'झलक दिखला जा' की भी विनर रह चुकी हैं। वहीं फिल्मों की बात करें तो उन्होंने ‘रॉक ऑन’ के साथ फिल्मों में कदम रखा था। फिर ‘लाइफ पार्टनर’, ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई’ और ‘बोल बच्चन’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। इसके बाद वो गायब हो गईं और अब एक लंबे समय के बाद फिल्म 'साइलेंस: कैन यू हियर इट' से अपना डिजिटल डेब्यू कर चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।