फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: तो आज अमिताभ बच्चन 'बिग बी' न होते, प्रकाश मेहरा की इन फिल्मों ने फ्लॉप स्टार को बनाया सदी का महानायक

Tue, 13 Jul 2021 07:40 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 13 Jul 2021 07:40 AM IST
विज्ञापन
Prakash Mehra, the director who took a chance on Amitabh Bachchan and made him a star
प्रकाश मेहरा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रकाश मेहरा को भारतीय सिनेमा के एक सफल निर्देशक के तौर पर जाना जाता है। इंडियन फ़िल्म इंडस्ट्री में कुछेक डायरेक्टर जिन्होंने अपने दम से सिनेमा का कैनवास बदल डाला उनमें से प्रकाश मेहरा भी हैं। प्रकाश मेहरा सिनेमा के माध्यम से मुश्किल कहानियों को बेहद सहजता से पर्दे पर उतारने की क्षमता वाले फ़िल्मकार थे। आज भले ही अमिताभ बच्चन एक महानायक हैं। लेकिन, कभी उनकी डूबती नैया को संभालने वाले प्रकाश मेहरा ही थे। जब बिग बी अमिताभ बच्चन की एक के बाद एक कई फ़िल्में फ्लॉप होती रहीं और वो भारी मन से मुंबई छोड़ने का मन बना रहे थे तब उनकी ज़िंदगी में प्रकाश मेहरा एक उम्मीद बनकर आये। प्राण के कहने पर उन्होंने अमिताभ बच्चन को यह फिल्म दी और उसके बाद आप सब जानते हैं यह फ़िल्म एक इतिहास बना गयी।



यह कहना गलत नहीं होगा कि अगर बिग बी को जंजीर न मिली होतो तो उनका करियर आज कुछ अलग तरह का होता। अपने फिल्मी करियर में प्रकाश ने 20 से ज्यादा सुपरहिट फिल्में दी हैं। मेहरा की आठ फिल्मों में अमिताभ बच्चन नजर आए। प्रकाश ने ही अमिताभ बच्चन को 'एंग्री यंगमैन' का खिताब दिलाया था। 17 मई 2009 को दुनिया छोड़ गए प्रकाश मेहरा की ये हैं 10 चर्चित फिल्में....

Prakash Mehra, the director who took a chance on Amitabh Bachchan and made him a star
हसीना मान जाएगी - फोटो : सोशल मीडिया
हसीना मान जाएगी (1968)

साल 1968 में आई यह फिल्म प्रकाश मेहरा की पहली फिल्म थी, जिससे उन्होंने अपना फिल्मी करियर शुरू किया। फिल्म एक प्रेम कहानी पर आधारित थी जिसमें शशि कपूर का डबल रोल था, वहीं उनकी प्रेमिका का किरदार बबीता ने निभाया। प्रकाश की पहली फिल्म ही बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई, वह उस साल की 9वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बनी। 

Prakash Mehra, the director who took a chance on Amitabh Bachchan and made him a star
प्रकाश मेहरा - फोटो : सोशल मीडिया
मेला (1971)

तीन साल बाद फिर प्रकाश मेहरा फिल्म 'मेला' लेकर आए। इस फिल्म में संजय खान, फिरोज खान और मुमताज ने मुख्य किरदार निभाए। फिल्म की कहानी एक गांव पर आधारित है, जो गांव में पेश आनी वाली दिक्कतों को बड़े परदे पर दर्शाती है। फिल्म में फिरोज खान एक डाकू बने हैं जिनका भाई 20 साल पहले एक मेले में खो जाता है। फिल्म के आखिर तक दोनों को एक दूसरे का सामना करना पड़ता है। दोनों इस बात से अंजान होते हैं कि वह दोनों भाई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prakash Mehra, the director who took a chance on Amitabh Bachchan and made him a star
जंजीर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जंजीर (1972)

साल 1972 में समाधि और आन बान जैसी फिल्मों के बाद प्रकाश मेहरा ने 1973 में फिल्म जजीर के साथ भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में नया इतिहास लिख दिया। फिल्म जंजीर ने रोमांटिक फिल्मों पर विराम लगाया, एक्शन फिल्मों और कहानियों को जन्म दिया। इसी फिल्म से अमिताभ बच्चन रातोंरात सुपरस्टार बन गए और द एंग्री यंग मैन का दर्जा भी हासिल कर लिया। फिल्म की कहानी सभी जानते हैं। फिल्म में अमिताभ के साथ जया बच्चन, प्राण, अजीत, ओम प्रकाश, बिंदु और कई अन्य कलाकार हैं। 

विज्ञापन
Prakash Mehra, the director who took a chance on Amitabh Bachchan and made him a star
'मुकद्दर का सिकंदर' के एक सीन में रेखा और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
मुकद्दर का सिकंदर (1978)

1978 में आई यह फिल्म भारत के साथ-साथ रूस में भी सुपरहिट फिल्म साबित हुई। फिल्म की कहानी एक अनाथ बच्चे की है जो एक दिन बड़ा आदमी बन जाता है, लेकिन उसके बचपन का प्यार अधूरा रह जाता है। फिल्म में मुख्य भूमिका अमिताभ बच्चन निभा रहे हैं, जिनके साथ फिल्म में विनोद खन्ना, रेखा, राखी, अमजद खान, रंजीत और कई अन्य कलाकार भी हैं। 1975 की शोले और 1973 की बॉबी के बाद यह फिल्म उस दशक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed