{"_id":"5a0845c84f1c1b9e678bb0ee","slug":"prakash-raj-clarifies-his-comment-on-actors-in-politics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रकाश राज ने राजनीति में टीवी एक्टर्स के आने को बताया था 'डिजास्टर', अब दी सफाई ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रकाश राज ने राजनीति में टीवी एक्टर्स के आने को बताया था 'डिजास्टर', अब दी सफाई
टीम डिजिटल, नोएडा
Updated Mon, 13 Nov 2017 07:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी-अभी एक्टर प्रकाश राज ने बेंगलुरु में दिए अपने उस बयान पर सफाई दी है जो उन्होंने अभिनेताओं के नेता बनने पर दी थी। रविवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए प्रकाश राज ने कहा था कि एक्टर्स का राजनीति में आना किसी त्रासदी से कम नहीं।
कुछ ही देर में एक्टर प्रकाश राज का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा था जिसके बाद एक और ट्वीट करते हुए उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी। प्रकाश राज का साफ कहना था कि उनके बयान को तोड़मरोड़ कर अपने अंदाज में पेश किया।
अपने पोस्ट में प्रकाश राज ने मीडिया को आड़े हाथों लेते हुए लिखा कि, 'देखिए किस तरह आपकी बातों को तोड़ा-मरोड़ा जाता है। मैंने एक्टर्स को स्पष्ट उद्देश्य और देश की समस्याओं को समझकर आगे आने की बात कही थी। एक्टर्स की फैन फॉलोइंग होती है, लोगों को भी फैंस की तरह नहीं बल्कि जिम्मेदार नागरिक की तरह वोट देना चाहिए'।
Look how they distort what u say..clarifying on and all. This is what I said on ACTORS. coming into politics IN today’s press meet ... pic.twitter.com/zLYvnhMpUK
— Prakash Raj (@prakashraaj) November 12, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन
राजनीति में प्रवेश को लेकर भी प्रकाश राज ने साफ किया कि वो किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं। बता दें कि लगातार पीएम मोदी के विरोध में अपनी आवाज बुलंद किए हुए इस एक्टर का कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा आम थी।
विज्ञापन
- फोटो : self
प्रकाश राज ने सिनेमा हॉल में राष्ट्रगान बजाने के मुद्दे पर भी बेबाकी से अपनी राय रखी। बकौल प्रकाश राज, 'मुझे नहीं लगता कि किसी को भी सिनेमा हॉल में खड़े होकर अपनी देशभक्ति का सबूत देने की जरूरत है'।