क्रिकेटर से नेता बने गौतम गंभीर इन दिनों सुर्खियों में हैं। दिल्ली की आबोहवा में घुले जहर से करोड़ों जिंदगियों को बचाने के लिए शुक्रवार को संसदीय समिति की बैठक बुलाई गई, लेकिन उसमें पूर्वी दिल्ली के भाजपा सांसद क्रिकेटर गौतम गंभीर सहित कई सांसद नदारद थे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर ट्रोल हो गए। ट्विटर पर क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने अपने साथ गौतम गंभीर के इंदौर में जलेबी खाते हुए तस्वीर साझा की तो बवाल मच गया। अब मशहूर अभिनेता प्रकाश राज ने गौतम गंभीर की आलोचना की है।
प्रदूषण की मीटिंग में शामिल न होना गौतम को पड़ा भारी, ट्रोल होने के बाद अब इस अभिनेता ने किया कटाक्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर उमर खालिद के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए गौतम गंभीर की आलोचना की। उन्होंने गंभीर पर कटाक्ष करते हुए लिखा, 'गौतम गंभीर आप एक बेहतरीन पारिवारिक आदमी हैं।' प्रकाश राज के इस ट्वीट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। प्रकाश राज सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं, साथ ही देश के सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय भी देते रहते हैं।
@GautamGambhir .. you are an AMAZ(O)ING FAMILY MAN .. https://t.co/HA2xqXssoF
इसके पहले प्रकाश राज अपने एक विवादित बयान देने की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुए थे। उन्होंने रामलीला की तुलना चाइल्ड पॉर्न से की थी। उन्होंने कहा था कि इससे अल्पसंख्यकों में डर का माहौल फैलता है। इस बयान के बाद प्रकाश राज की मुश्किलें बढ़ गई हैं, उनके खिलाफ शिकायत दी गई। प्रकाश राज के खिलाफ दिल्ली के तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज की गई। इसमें उन पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप लगे हैं। सुप्रीम कोर्ट के वकील कुलदीप राय, वरुण मिश्रा, जुगल किशोर गुप्ता, अभिनव और रूमा पाठक ने ये शिकायत दर्ज कराई है।
गौरतलब है कि इंदौर में गौतम गंभीर के जलेबी खाने से शुरू हुआ विवाद अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी के चलते आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्लेट में जलेबी लेकर सड़कों पर उतरे। उनका कहना है कि यह जलेबी भारतीय जनता पार्टी के उन विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं के लिए हैं जो आज दिल्ली की सड़कों पर अलग-अलग मुद्दों पर विरोध करने उतरे थे। आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिल्ली में होने वाली प्रदूषण कंट्रोल कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक छोड़कर सांसद गौतम गंभीर क्रिकेट मैच की कमेंट्री करते रहे साथ ही जलेबी भी खाते रहे। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी को कोई अफसोस नहीं है। जबकि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बहुत खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है।
हालांकि पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने आम आदमी पार्टी के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अगर मुझे गाली देने से दिल्ली का प्रदूषण कम होता है तो "आप" जी भरकर गाली दीजिए। गौतम गंभीर ने अपने जवाब में एक पत्र भी ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने कहा कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र और मेरी प्रतिबद्धता को उस कार्य से आंका जाना चाहिए जो वहां हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि मेरा काम खुद बोलेगा। मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र में सुबह 11 बजे से बैठता हूं।
पढ़ें: रामलीला की तुलना चाइल्ड पॉर्न से करने पर फंसे प्रकाश राज, सुप्रीम कोर्ट के 5 वकीलों ने की शिकायत