{"_id":"5b9ce910867a557fe732b789","slug":"prasoon-joshi-birthday-special-controversy-of-prasoon-joshi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब सनी लियोनी के पोर्नस्टार होने पर प्रसून जोशी ने दिया था विवादित बयान, झेलनी पड़ी थी कड़ी आलोचना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब सनी लियोनी के पोर्नस्टार होने पर प्रसून जोशी ने दिया था विवादित बयान, झेलनी पड़ी थी कड़ी आलोचना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर गीतकार, लेखक और कवि प्रसून जोशी 16 सिंतबर को अपना 47वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। हिंदी सिनेमा में प्रसून जोशी का बेहद खास योगदान रहा है। उन्होंने 'कैसे मुझे तू मिल गई', 'तू बिन बताए', 'खलबली है खलबली', 'सांसों को सांसों' और 'तारे जमीन पर' जैसे कई शानदार गाने लिखे हैं। कला के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले पद्मभूषण से सम्मानित प्रसून जोशी इस समय सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के अध्यक्ष हैं।
2 of 4
इस पद पर रहते हुए प्रसून जोशी ने कई फिल्मों को हरी झंड़ी दी तो उन्हें कुछ फिल्मों के लिए काफी विवाद भी झेलना पड़ा। प्रसून जोशी को कई बार अपने विवादित बयानों के कारण भी लोगों की आलोचना शिकार होना पड़ा है। ऐसा ही एक विवाद उनके साथ साल 2016 में हुआ था जब उन्होंने बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सनी लियोनी के लिए विवादित बयान दिया था। बता दें कि प्रसून जोशी ने आमिर खान की फिल्म 'रंग दे बंसती' के गाने लिखे हैं। साल 2016 इस फिल्म को रिलीज हुए 10 हो गए थे। इस मौके पर प्रसून जोशी ने सनी लियोनी के पिछले काम यानी पोर्न इंडस्ट्री से जुड़ने पर काफी विवादित बयान दिया है।
3 of 4
सनी लियोनी पर टिप्पणी करने पर उन्होंने लोगों की काफी आलोचना को झेलना पड़ना था। प्रसून जोशी ने एक प्रेस इंडरव्यू में कहा था- 'मैं बतौर कलाकार सनी लियोनी का समर्थन नहीं करता हूं। मैं युवाओं को भी कहना चाहूंगा कि वह भी सनी लियोनी के काम समर्थन न करें। क्योंकि हमारी संस्कृति इसकी इजाजत नहीं देती है।' उस समय फिल्म इंडस्ट्री में आमिर शाहरुख जैसे बड़े कलाकारों ने सनी लियोनी के काम का समर्थन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रसून जोशी इस बयान की काफी चर्चा भी हुई थी। वहीं इसके पलटवार में सनी लियोनी ने प्रसून जोशी की इन सभी बातों का जवाब देते हुए कहा- 'मैं नहीं जानती की प्रसून जोशी कौन हैं। मैं आज ही गुगल करके उनके बारे में पढ़ती हूं।' आपको बता दें प्रसून जोशी का यह किस्सा उस समय का है जब एक्ट्रेस सनी लियोनी की कॉमेडी फिल्म 'मस्तीजादे' रिलीज हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।