16 सितंबर को हिंदी सिनेमा के मशहूर गीतकार, लेखक और सीबीएफसी के अध्यक्ष प्रसून जोशी जन्मदिन मनाते हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक गाने और डायलॉग्स दिए हैं। प्रसून जोशी अपने शानदार गानों के लिए कई पुरस्कार भी जीत चुके हैं। इस समय वह सीबीएफसी (केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड) के अध्यक्ष हैं। जन्मदिन के मौके पर हम आपको प्रसून जोशी से जुड़ी खास बातों से रूबरू करवाते हैं।
2 of 5
प्रसून जोशी
- फोटो : Facebook: @ThePrasoonJoshi
प्रसून जोशी बचपन से ही कवि बनना चाहते थे। 16 सितंबर साल 1971 को उत्तराखंड के अल्मोड़ा में प्रसून जोशी का जन्म हुआ था। उन्होंने भौतिक विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन की और एमबीए की पढ़ाई की। पढ़ाई पूरी होने के बाद वह दिल्ली की विज्ञापन कंपनी O&M (Ogilvy & Mather) से जुड़े। यहां प्रसून जोशी ने करीब 10 सालों तक काम किया। इसके बाद वह अंतर्राष्ट्रीय विज्ञापन कंपनी 'मैकऐन इरिक्सन' में कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे।
3 of 5
प्रसून जोशी
- फोटो : Facebook: @ThePrasoonJoshi
प्रसून जोशी ने न केवल यादगार गाने लिखे हैं बल्कि ऐसे कई विज्ञापन हैं जिनकी उन्होंने टैग लाइन लिखी हैं। 'ठंडा मतलब कोका कोला', 'क्लोरमिंट क्यों खाते हैं? दोबारा मत पूछना' और 'अतिथि देवो भव:' सहित कई विज्ञापन के लिए प्रसून जोशी ने टैग लाइन लिखीं, जो सदाबहार हो गईं। इन टैग लाइन के लिए वह पुरस्कार भी हासिल कर चुके हैं।
4 of 5
प्रसून जोशी
- फोटो : Facebook: @ThePrasoonJoshi
प्रसून जोशी बचपन से ही लिखने के शौकीन रहे हैं। यही वजह थी कि उन्होंने महज 17 साल की उम्र में अपनी पहली किताब 'मैं और वो' लिख दी थी। गीतकार के तौर पर प्रसून जोशी ने अपने करियर की शुरुआत राजकुमार संतोषी की फिल्म 'लज्जा' से की। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों के लिए गाने और संवाद लिखे जिन्हें खूब पंसद किया गया। प्रसून जोशी ने 'हम तुम', 'रंग दे बसंती', 'तारे जमीन पर', 'ब्लैक', 'दिल्ली 6', 'लंदन ड्रीम्स', 'गजनी' और 'सत्याग्रह' सहित कई फिल्मों के लिए गाने लिखे।
5 of 5
प्रसून जोशी, पीएम मोदी
- फोटो : file photo
प्रसून जोशी McCann World का भी हिस्सा रहे हैं। इस कंपनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना मेक इन इंडिया और उनके विदेशी कैंपेन सहित जिंगल्स को भी डिजाइन किया था। प्रसून जोशी उस वक्त चर्चा में आए जब साल 2017 में उन्होंने लंदन में प्रधानमंत्री मोदी का दो घंटे 20 मिनट तक इंटरव्यू लिया। इसी के साथ वह पीएम का सबसे लंबा इंटरव्यू लेने वाले कवि और लेखक बन गए।
पढ़ें: सुशांत के लिए चुप्पी साधने वाले बॉलीवुड सितारों पर भड़कीं 'जोधा अकबर' की अभिनेत्री शिल्पा रायजादा, यूं जताई नाराजगी