पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एंटीक चीजों से भरा है धर्मेंद्र का ये खूबसूरत बंगला, देखें INSIDE तस्वीरें

Wed, 16 Sep 2020 08:31 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 16 Sep 2020 08:31 AM IST
विज्ञापन
dharmendra house inside photo here royal look
धर्मेंद्र के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/aapkadharam

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब फिल्मों में तो कम ही दिखते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वो अपने प्रशंसकों से जुड़े रहते हैं। धर्मेंद्र अब ज्यादातर वक्त अपने फार्महाउस पर बिताते हैं। उन्हें जमीन से जुड़ा हुआ अभिनेता कहा जाता है। उनके लाइफस्टाइल में वो नजर भी आता है। धर्मेंद्र फार्महाउस में कई बार खेती करते नजर आते हैं, जहां तमाम तरह के फल, सब्जियां उगाई जाती हैं। फार्महाउस पर बना उनका बंगला अंदर से बिल्कुल रॉयल लुक लिए हुए है। तो चलिए उनके बंगले की तस्वीरें दिखाते हैं।

dharmendra house inside photo here royal look
धर्मेंद्र के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/aapkadharam

धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वो अपने घर में वॉक करते हुए नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र के घर के अंदर उनकी तस्वीरें लगी हुई हैं जो उनके पुराने दिनों की याद दिलाती हैं। उससे सटे हुए रैक में कई एंटीक चीजें देखी जा सकती हैं।

dharmendra house inside photo here royal look
धर्मेंद्र के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/aapkadharam

घर में लकड़ी से बने हुए सामानों की अधिकता है। बैठने के लिए स्टूल, कुर्सी और सोफे लगे हुए हैं। यहां ध्यान से देखें तो सोफे पर जो कुशन लगे हुए हैं उस पर धर्मेंद्र की तस्वीर नजर आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
dharmendra house inside photo here royal look
धर्मेंद्र के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/aapkadharam

घर का बड़ा हिस्सा ड्राइंग रूम के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। मुख्य ड्राइंग रूम से अलग यहां भी बैठने के लिए एक कमरा है जहां कुर्सियां और सोफे लगे हैं।

विज्ञापन
dharmendra house inside photo here royal look
धर्मेंद्र के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/aapkadharam

धर्मेंद्र के बंगले की इन तस्वीरों को देखकर आप खुद ही समझ गए होंगे कि इसकी कीमत करोड़ों में होगी। कई बार धर्मेंद्र यहीं एक्सरसाइज करते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed