सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग एंगल सामने आने के बाद रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) व अन्य आरोपियों की जमानत याचिका पर फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया। रिया को फिलहाल जेल में ही रहना होगा। रिया की जमानत याचिका को खारिज करते हुए एक विशेष अदालत ने कहा कि यदि आरोपी को रिहा किया जाता है, तो वह उन लोगों को सतर्क करेंगी और वे सबूत को नष्ट कर सकती हैं।
रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका खारिज और ड्रग्स को लेकर बॉलीवुड में घमासान, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह राजपूत मौत से जुड़े ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रहे नॉरकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड (एनसीबी) बॉलीवुड के ड्रग्स रैकेट के करीब पहुंचता जा रहा है। मंगलवार को एनसीबी ने इस मामले की प्रमुख आरोपी रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शौविक चक्रवर्ती के दोस्त करमजीत सिंह की एक करोड़ की कार जब्त कर ली।
सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग कनेक्शन सामने आने के बाद संसद से सड़क तक बहस छिड़ गई है। एनसीबी इस मामले में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई समेत 18 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। ड्रग मामले में कई और बड़े नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है। इस बीच शिरोमणि अकाली दल (SAD) के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने करण जौहर समेत बॉलीवुड कई बड़ी स्टार्स के खिलाफ शिकायत की है।
करण जौहर की पार्टी में ड्रग्स इस्तेमाल करने का आरोप, मनजिंदर सिंह सिरसा ने की एनसीबी से शिकायत
एंकर और मॉडल सोनिका चौहान की मौत मामले में अभिनेता विक्रम चटर्जी के खिलाफ आरोप तय कर दिए गए हैं। एक कार दुर्घटना में शामिल होने के दो साल बाद मंगलवार को कोलकाता में अलीपुर अदालत ने विक्रम चटर्जी के खिलाफ आइपीसी की धारा 304 के तहत आरोप तय किए गए हैं।
मॉडल सोनिका चौहान की मौत मामले में अभिनेता विक्रम चटर्जी पर आरोप तय, लेकिन नहीं चलेगा हत्या का केस
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल की जांच जारी है। इस केस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद से बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मंगलवार को अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन ने ड्रग कार्टेल का मुद्दा संसद में उठाया। संसद में जया बच्चन ने इस पर पलटवार किया। बॉलीवुड के कई सितारे उनका समर्थन किया। निर्देशक अनुभव सिन्हा ने रवि किशन को जवाब देते हुए कहा कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में फैली अश्लीलता पर भी बात होनी चाहिए।
रवि किशन के बयान पर बोले अनुभव सिन्हा, भोजपुरी इंडस्ट्री में फैली अश्लीलता पर भी बात करें