सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

दावा: प्रत्युषा बनर्जी को लेकर उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज का बड़ा खुलासा, बोले- पैरेंट्स के लालच ने मारा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 21 Jun 2021 08:14 PM IST
विज्ञापन
Pratyusha Banerjee's ex Rahul Raj Singh Accuses Her Parents And Plans to Sue Kamya Panjabi Vikas Gupta
राहुल राज और प्रत्युषा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

धारावाहिक 'बालिका वधू' में आनंदी बनकर प्रत्युषा बनर्जी दर्शकों के दिलों पर छा गई थीं। साल 2016 में उनके निधन से उनके सह कलाकारों से लेकर दर्शकों तक को सदमा लगा था। प्रत्युषा की मौत के बाद उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह निशाने पर आ गए थे। इंडस्ट्री से जुड़े प्रत्युषा के करीबियों ने राहुल को मौत का जिम्मेदार बताया था। पिछले दिनों प्रत्युषा बनर्जी सुर्खियों में तब आ गईं जब बिग बॉस फेम विकास गुप्ता ने अभिनेत्री को डेट करने की बात कही थी। विकास गुप्ता की इस बात पर राहुल सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। इसके बाद इस मामले में प्रत्युषा की दोस्त और एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने भी अपनी बात रखी थी। अब राहुल राज सिंह ने इस पूरे मामले पर फिर से अपनी चुप्पी तोड़ी है और आरोप लगाया कि प्रत्युषा को उनके पैरेंट्स के लालच ने मारा है। 



सिर्फ यही नहीं राहुल राज सिंह ने प्रत्युषा बनर्जी की मौत के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहरा रहे एक्ट्रेस के दोस्त काम्या पंजाबी और विकास गुप्ता पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की है। एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में राहुल राज सिंह ने कहा, 'कोविड महामारी ने मामले को जरूरत से ज्यादा लंबा खींच दिया। मैं उस दिन का इंतजार कर रहा हूं, जब कोर्ट मुझे क्लीनचिट देगा। मैं जानता हूं कि मैं बेगुनाह हूं।'

Trending Videos
Pratyusha Banerjee's ex Rahul Raj Singh Accuses Her Parents And Plans to Sue Kamya Panjabi Vikas Gupta
राहुल राज सिंह, प्रत्युषा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

राहुल आगे कहते हैं, 'मैंने प्रत्युषा को नहीं मारा। उसके पैरेंट्स के लालच ने उसे मारा है। वह उनकी अंतहीन मांगों को पूरा करने में असमर्थ थी। मैंने उसे बचाने की कोशिश की थी, मारने की नहीं। मैं उस दिन को नहीं भूल सकता। यह मेरे दिल और आत्मा में अंतर्निहित है। प्रत्यूषा के सो-कॉल्ड दोस्त विकास गुप्ता और काम्या पंजाबी ने उनकी मौत के लिए मुझे जिम्मेदार बताने की कोशिश की। उन्हें जवाब देने के लिए उनका विवेक और भगवान है। वे अच्छे से जानते हैं कि मैं निर्दोष हूं। वे यह भी जानते हैं कि उन्होंने यह तमाशा क्यों किया?'

राहुल राज ने काम्या पंजाबी और विकास गुप्ता पर निशाना साधते हुए कहा, 'उन्होंने बिना सबूत के पब्लिसिटी के लिए मुझे बदनाम किया। प्रत्युषा ने मुझे जो आखिरी कॉल किया था, उसमें मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं है। उस बातचीत में प्रत्युषा ने एक बार भी मुझपर कोई आरोप नहीं लगाया। उसका सारा दुख और गुस्सा अपने पैरेंट्स के लिए था। उन्हें ही जिम्मेदार ठहराना चाहिए। यहां तक कि माननीय जज साहब ने मुझे जमानत प्रत्युषा के आखिरी फोन कॉल के आधार पर ही दी थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Pratyusha Banerjee's ex Rahul Raj Singh Accuses Her Parents And Plans to Sue Kamya Panjabi Vikas Gupta
विकास गुप्ता और काम्या पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया

राहुल राज सिंह ने विकास गुप्ता और काम्या पंजाबी पर मानहानि का दावा ठोकने की भी बात कही। उन्होंने कहा, 'उन्होंने मेरी जिंदगी और करियर को इतना नुकसान पहुंचाया है, जिसकी मरम्मत नहीं की जा सकती। कोई भी कार्रवाई मुझे मेरे खोए हुए पांच साल वापस नहीं दिला सकती। चूंकि मुझे प्रत्यूषा की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था। इसलिए मेरा सारा काम चला गया। प्रत्यूषा की मौत से पहले मैंने जो कुछ हासिल किया था, सबकुछ भुला दिया गया। मेरी जिंदगी ठहराव पर आ गई है। मैं इन दोनों पर आपराधिक मानहानि का मुकदमा करूंगा और हर्जाने में एक रुपया मांगूंगा।'

Pratyusha Banerjee's ex Rahul Raj Singh Accuses Her Parents And Plans to Sue Kamya Panjabi Vikas Gupta
राहुल राज, प्रत्युषा बनर्जी और विकास गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विकास गुप्ता के द्वारा प्रत्युषा के साथ रिलेशनशिप में होने की बात पर राहुल राज सिंह कहते हैं, 'एक मरे हुए इंसान को इस्तेमाल कर रहे हैं। वह कितना नीचे गिर सकता है? प्रत्युषा की मौत के पांच साल बाद अचानक उसके रिश्ते में क्यों आ गया? एक ऐसा रिश्ता, जो उसके साथ था ही नहीं। वह उसके दावे का खंडन करने के लिए यहां नहीं है। मुझे पता होता। उसने मुझे सबकुछ बताया था। उन्हें शर्म आनी चाहिए। पब्लिसिटी के लिए एक मरी हुई लड़की के नाम का इस्तेमाल कर वह उतना नीचे गिर चुका है, जितना गिर सकता था।' 

विज्ञापन
Pratyusha Banerjee's ex Rahul Raj Singh Accuses Her Parents And Plans to Sue Kamya Panjabi Vikas Gupta
प्रत्युषा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

राहुल राज सिंह के इस खुलासे से प्रत्युषा बनर्जी के फैंस हैरान हो गए हैं। बता दें, 1 अप्रैल 2016 को प्रत्युषा बनर्जी ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद प्रत्युषा के माता-पिता और दोस्तों ने राहुल पर उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इस मामले में राहुल को बॉम्बे हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed