फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूसरी बार मां बनने जा रहीं समीरा रेड्डी का छलका दर्द, फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों को लेकर किया खुलासा

Wed, 08 May 2019 12:54 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Wed, 08 May 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
pregnant actress sameera reddy revelation on her film industry friends
समीरा रेड्डी - फोटो : instagram

फिल्म अभिनेत्री समीरा रेड्डी इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड इन्जॉय कर रही हैं। इसके चलते वह आए दिन सुर्खियों में भी बनी रहती हैं। ऐसे में अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीरें भी शेयर करना नहीं भूलती हैं। गौरतलब है कि अभिनेत्री दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। उन्होंने साल 2014 में बिजनेसमैन अक्षय वर्दे से शादी की थी और 2015 में बेटे हंस को जन्म दिया था। अब अभिनेत्री ने बॉलीवुड में मौजूद उनके दोस्तों को लेकर बड़ा खुलासा किया किया है। 

pregnant actress sameera reddy revelation on her film industry friends
Sameera Reddy - फोटो : instagram

एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में समीरा ने बताया 'लाइमलाइट से दूर होने के बाद बॉलीवुड में मौजूद मेरे किसी भी दोस्त ने मुझे याद तक नहीं किया और ना किसी ने बात की, हर कोई बिछड़ चुका है, अब मेरे आसपास कोई भी नहीं है, लेकिन मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री है ही ऐसी और अब मैं भी ऐसा मानती हूं कि मुझे भी उन लोगों से दूर हो जाना चाहिए, मैं खुद से डरी हुई थी लेकिन किसी ने मुझसे यह नहीं पूछा कि मेरे साथ क्या हुआ और मैंने क्यों बॉलीवुड से किनारा कर लिया।'

pregnant actress sameera reddy revelation on her film industry friends
समीरा रेड्डी - फोटो : file photo

खैर, अभिनेत्री अभी अपनी जिंदगी के खूबसूरत पलों में जी रही हैं। इससे पहले दिए एक इंटरव्यू में समीरा ने बताया था कि उन्हें पहली प्रेग्नेंसी के दौरान किन दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा था, 'मैं भी कभी करीना कपूर की तरह हॉट हुआ करती थी, प्रेग्नेंट होने के बाद मेरा वजन काफी बढ़ गया था, प्रेग्नेंट होना एक नेचुरल प्रोसेस है, ये पल बहुत खूबसूरत होता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
pregnant actress sameera reddy revelation on her film industry friends
समीरा रेड्डी - फोटो : instagram

'पहले बच्चे के बाद मुझे वजन कम करने में काफी समय लगा था। हो सकता है दूसरे बच्चे में भी समय लगे। मैं शादी के दो महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गई थी। मेरे लिए वो समय बहुत मुश्किल था। मैं हर समय ग्लैमरस नहीं लग सकती थी। लेकिन मैं बाहर निकलना चाहती हूं और सबसे कहना चाहती हूं कि ऐसा होना भी कोई बुरा नहीं है।'

विज्ञापन
pregnant actress sameera reddy revelation on her film industry friends
sameera reddy - फोटो : social media

'पहली प्रेग्नेंसी के बाद मुझे 4-5 महीने तक बेड रेस्ट करना पड़ा था। मेरा वजन बहुत ज्यादा बढ़ गया था। एक एक्ट्रेस होने के चलते मेरे ऊपर फिट दिखने का प्रेशर भी था। पब्लिक को फेस करने के लिए शेप में रहना जरूरी होता है।' बता दें कि पहली प्रेग्नेंसी के बाद समीरा का वजन 70 से 102 किलो हो गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed