{"_id":"67651404a382d53479031384","slug":"prince-narula-yuvika-chaudhary-daughter-ekleen-turns-two-months-old-celebration-photos-goes-viral-2024-12-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Prince Narula-Yuvika: प्रिंस-युविका ने बेटी एकलीन के दो महीने का मनाया जश्न, बिटिया रानी के साथ तस्वीरें वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Prince Narula-Yuvika: प्रिंस-युविका ने बेटी एकलीन के दो महीने का मनाया जश्न, बिटिया रानी के साथ तस्वीरें वायरल
Fri, 20 Dec 2024 12:22 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 20 Dec 2024 12:22 PM IST
सार
Prince Narula Yuvika Chaudhary: प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने 19 अक्टूबर 2024 एक बेटी के माता-पिता बने थे। अब उनकी बिटिया रानी एकलीन दो महीने की हो गई है। प्रिंस और युविका ने बेटी का दो महीने का जन्मदिन मनाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
बिटिया के साथ प्रिंस और युविका
- फोटो : इंस्टाग्राम@princenarula, yuvikachaudhary
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी टेलीविजन की दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ियों में से एक हैं। यह साल उनके लिए खास रहा क्योंकि इस जोड़ी ने 19 अक्टूबर, 2024 को अपनी पहली संतान, एक बेटी का स्वागत किया। 19 को प्रिंस और युविका ने अपनी बिटिया का दो महीने का जन्मदिन मनाया और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की, जिन्हें अब प्रशंसक बेहद पसंद कर रहे हैं।
बेटी को गले लगाती युविका चौधरी
- फोटो : इंस्टाग्राम@yuvikachaudhary
प्रिंस और युविका अपने माता-पिता के कर्तव्यों को पूरा करने में व्यस्त हैं। 19 दिसंबर को उनकी नन्हीं बच्ची के दो महीने पूरे होने का जश्न मनाया, जिसकी कई शानदार तस्वीरें कपल ने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए युविका चौधरी और प्रिंस नरूला ने अपने घर को गुब्बारों से सजाया और अपनी बेटी एकलीन के साथ प्यारी तस्वीरें क्लिक कीं। सभी स्माइली गुब्बारों के पास खड़ी युविका अपनी बेटी को देखती हुई बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए युविका ने कैप्शन दिया, "19 तारीख यादगार रहेगी।"
View this post on Instagram
बिटिया को प्यार करते प्रिंस नरूला
- फोटो : इंस्टाग्राम@princenarula
20 दिसंबर की सुबह प्रिंस नरूला ने भी अपनी बेटी के साथ एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मेरी प्यारी इकलीं को 2 महीने की बधाई। पापा तुमसे सबसे ज्यादा प्यार करते हैं।"
Aishwarya-Abhishek: आराध्या के स्कूल फंक्शन में ऐश्वर्या-अभिषेक का डांस हुआ वायरल, दीवानगी पर शाहरुख भी झूमे
Aishwarya-Abhishek: आराध्या के स्कूल फंक्शन में ऐश्वर्या-अभिषेक का डांस हुआ वायरल, दीवानगी पर शाहरुख भी झूमे
View this post on Instagram
A post shared by PRINCE YUVIKA NARULA ❤️❤️❤️ (@princenarula)
विज्ञापन
विज्ञापन
बिटिया एकलीन को प्यार से निहारतीं युविका चौधरी
- फोटो : इंस्टाग्राम@yuvikachaudhary
प्रिंस और युविका को रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 9 के दौरान प्यार हो गया था। कई उतार-चढ़ाव से गुजरने के बाद, दोनों को आखिरकार एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का एहसास हुआ और उन्होंने डेटिंग शुरू कर दी। थोड़े समय के के बाद, इस जोड़े ने अक्टूबर 2018 में शादी कर ली।
Sambhavna Seth Miscarriage: संभावना सेठ का हुआ मिसकैरेज, अभिनेत्री बोलीं, 'यह बहुत दर्दनाक था'
Sambhavna Seth Miscarriage: संभावना सेठ का हुआ मिसकैरेज, अभिनेत्री बोलीं, 'यह बहुत दर्दनाक था'
विज्ञापन
बिटिया को प्यार से चूमतीं युविका चौधरी
- फोटो : इंस्टाग्राम@yuvikachaudhary
25 जून को इस जोड़े ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर की घोषणा की। बिग बॉस 9 फेम इस जोड़े ने अगस्त 2024 में एक भव्य बेबी शॉवर की मेजबानी की। अक्टूबर 2024 में, सेलेब जोड़ी पहली बार माता-पिता बनने जा रही है। इन दिनों प्रिंस नरूला फिलहाल एमटीवी रोडीज XX की शूटिंग में व्यस्त हैं।