फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prithviraj Movie: पृथ्वीराज के ट्रेलर लॉन्च में बोले अक्षय कुमार, 'दुनिया के हर बच्चे को दिखानी चाहिए यह फिल्म'

Mon, 09 May 2022 04:12 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 09 May 2022 04:12 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। यह फिल्म अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक हैं। ऐसे में फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Prithviraj Movie: Akshay Kumar said at the trailer launch of film Every child in the world should show this film
पृथ्वीराज का ट्रेलर लॉन्च - फोटो : Social media

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। यह फिल्म अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक हैं। ऐसे में फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। सोमवार को फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अक्षय कुमार ने कहा कि उनकी आने वाली ऐतिहासिक फिल्म "पृथ्वीराज" को स्कूलों में बच्चों को अनिवार्य रूप से देखना चाहिए।

Prithviraj Movie: Akshay Kumar said at the trailer launch of film Every child in the world should show this film
पृथ्वीराज का ट्रेलर लॉन्च - फोटो : Social media

ट्रेलर लॉन्च के दौरान  54 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि यह फिल्म राजा पृथ्वीराज चौहान के बारे में बात करती है, जो इतिहास में "सिर्फ एक पैराग्राफ" तक सिमट गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि "पृथ्वीराज रासो" पुस्तक के जरिए पृथ्वीराज के जीवन और समय के बारे में सीखा और यह महसूस किया कि लोग इस महान शासक के बारे में कितना कम जानते हैं। प्रसिद्ध लेखक-निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार पृथ्वीराज चौहान भूमिका में नजर आए हैं।

Prithviraj Movie: Akshay Kumar said at the trailer launch of film Every child in the world should show this film
पृथ्वीराज का ट्रेलर लॉन्च - फोटो : Social media

एक्टर ने बताया कि "मुझे डॉ साब (द्विवेदी) ने 'पृथ्वीराज रासो' पढ़ने के लिए एक किताब दी थी। मैंने धीरे-धीरे किताब पढ़ी और महसूस किया कि वह कितने बड़े योद्धा थे। लेकिन जब हमने इतिहास में उनके बारे में पढ़ा, तो वह सिर्फ एक पैराग्राफ में रह गए। अभिनेता ने कहा कि "पृथ्वीराज" को "शैक्षिक फिल्म" के रूप में सबसे अच्छा वर्णित किया जा सकता है और उम्मीद है कि युवा पीढ़ी इसे इतिहास की बेहतर समझ के लिए देखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prithviraj Movie: Akshay Kumar said at the trailer launch of film Every child in the world should show this film
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टर ने आगे कहा कि "आज, मैं चाहता हूं कि न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया में हर बच्चा यह फिल्म देखे। यह एक शैक्षिक फिल्म है। आप अपने बच्चों को दिखाना चाहेंगे कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की कहानी क्या थी। मुझे फिल्म में काम करने पर बेहद गर्व है। इसके साथ ही अभिनेता ने सरकार से स्कूलों में फिल्म की स्क्रीनिंग की व्यवस्था करने का भी अनुरोध किया, जिससे यह फिल्म व्यापक रूप से दर्शकों तक पहुंचे। 

विज्ञापन
Prithviraj Movie: Akshay Kumar said at the trailer launch of film Every child in the world should show this film
फिल्म पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की रिलीज की बात करें तो यशराज फिल्म के बैनर तले बनी इस फिल्म को इस साल 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के अलावा फिल्म में अभिनेता सोनू सूद, आशुतोष राणा, मानव विज साक्षी तंवर, ललित तिवारी भीअहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। फिल्म पृथ्वीराज को डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित किया गया है। यह फिल्म अगले महीने हिंदी, तमिल और तलुगू में रिलीज होगी। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed