पृथ्वीराज सुकुमारन साउथ सिनेमा के ऑलराउंडर हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन न सिर्फ निर्देशक हैं, वह एक अभिनेता, निर्माता और गायक भी हैं। मलयालम सिनेमा के लिए मशहूर पृथ्वीराज ने हिंदी, तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। 16 अक्तूबर 1982 को जन्मे पृथ्वीराज सुकुमारन आज अपना 40वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। ऐसे में इस खास दिन पर चलिए आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें...
Prithviraj Sukumaran: मुंबई दर्शन के दौरान पत्रकार सुप्रिया को दिल दे बैठे थे पृथ्वीराज, फिल्मी है लव स्टोरी
मशहूर अभिनेता सुकुमारन और मल्लिका के घर जन्मे पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्मी परिवेश में पले-बढ़े हैं। उनके भाई इंद्रजीत भी जाने माने अभिनेता हैं और भाई की पत्नी भी अभिनेत्री हैं। ऐसे में उनका पूरा परिवार ही फिल्मी है। पृथ्वीराज ने कॉलेज के दिनों से ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। 2001 में पृथ्वीराज का निर्देशक फाजिल द्वारा एक स्क्रीन-टेस्ट लिया गया। फाजिल का यह प्रोजेक्ट कभी अमल नहीं हो पाया, लेकिन उन्होंने पृथ्वीराज के नाम की सिफारिश निर्देशक रंजीत से की और उन्हें 'नंदनम' फिल्म मिली जो सफल साबित हुई।
South Actress: रश्मिका से तृषा तक, करोड़ों की सैलरी लेने वाली इन एक्ट्रेसेस की पहली कमाई जान उड़ जाएंगे होश
पृथ्वीराज सुकुमारन की 2006 में आई 'क्लासमेट्स' उस समय की सबसे अधिक कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बनी। वहीं, 24 साल की उम्र में 'वास्थवम' के लिए पृथ्वीराज को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए केरल राज्य फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी के साथ वह इस अवार्ड को पाने वाले सबसे कम उम्र के अभिनेता बन गए। पृथ्वीराज को मलयालम फिल्म ‘इंडियन रूपी’ के लिए 2011 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। मलयालम में सफलता पाने के बाद पृथ्वीराज ने बॉलीवुड में रानी मुखर्जी के साथ अपना डेब्यू किया। वह 'अइय्या' फिल्म में नजर आए थे। इसके बाद वह 'औरंगजेब' और 'नाम शबाना' में भी काम कर चुके हैं। वहीं, अभी तक अभिनेता अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।
Bollywood Gossips: जब रामायण के ‘रावण’ को पुजारी ने मंदिर में नहीं करने दिए दर्शन, गुस्से में किया था यह काम
पृथ्वीराज सुकुमारन की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने सुप्रिया मेनन से शादी की है, जो पत्रकार हैं। पृथ्वीराज से सुप्रिया से मुलाकात का किस्सा भी बड़ा मजेदार है। एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने बताया था कि पहली बार सुप्रिया ने उन्हें दक्षिण भारतीय फिल्मों पर एक फीचर करने के लिए बुलाया था। दोनों की किताबों और फिल्मों को लेकर सोच बहुत मिलती थी और वह दोस्त बन गए। उन्होंने कहा, ‘सुप्रिया एक मलयाली हैं, जो मुंबई की रहने वाली हैं। मैंने सुप्रिया की आंखों से ही असली मुंबई देखा। बेशक, मैं उनसे मिलने से पहले मुंबई से परिचित था। लेकिन सुप्रिया ने मुझे मुंबई दर्शन कराया और वो हिस्से दिखाए जो मैंने पहले कभी नहीं देखे थे।’ इसके बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और 25 अप्रैल 2011 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की एक बेटी अलंकृता है।
Films Release On Diwali: दिवाली पर होगा बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एक साथ रिलीज होंगी ये सात फिल्में
