देखते ही देखते मलयाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर इंटरनेट सेंसेशन बन गई। प्रिया के 26 सेकंड के वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। प्रिया की आंखों के एक्सप्रेशन का पूरा इंडिया दीवाना हो गया। वैलेंटाइन डे से पहले प्रिया का यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ।
प्रिया के इशारों ने रोनाल्डो को भी किया घायल, 24 घंटे में पूरी दुनिया के सेलेब्रिटी हिल गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो क्लिप ने प्रिया को 24 घंटे में इतना मशहूर किया कि उनके इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। प्रिया के इंस्टाग्राम पर रविवार 11 फरवरी शाम 7 बजे तक 2.49 लाख फॉलोअर्स थे। जैसे ही उनकी डेब्यू फिल्म का गाना वायरल हुआ, उसके बाद 12 फरवरी शाम 5 बजे तक 1.1 मिलियन पहुंच गई।
Thank you for all the love and support💙
A post shared by priya prakash varrier (@priya.p.varrier) on
प्रिया से पहले महज एक दिन में 1 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स कैटरीना कैफ ने बनाए थे। कैटरीना ने अप्रैल 2017 में यह रिकॉर्ड बनाया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद प्रिया वारियर ट्विटर पर भी आईं। उन्होंने महज 1 दिन में 800 से ज्यादा फॉलोअर्स बना लिए हैं।
Be your own kind of BEAUTIFUL!!!♥✨
A post shared by priya prakash varrier (@priya.p.varrier) on
इस मामले में उन्होंने फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अमेरिकन टीवी पर्सनालिटी कायली जेनर को भी पीछे छोड़ दिया है। रोनाल्डो ने ट्विटर पर डेब्यू करने के 24 घंटे के अंदर 650 फॉलोअर्स बनाए थे। वहीं कायली जेनर को एक दिन में 806 फॉलोअर्स बनाए थे। प्रिया के ट्विटर पर 24 घंटे के अंदर 814 फॉलोअर्स बने हैं।
A post shared by priya prakash varrier (@priya.p.varrier) on
वीडियो वायरल होने के बाद प्रिया ने अपने फैंस को धन्यवाद बोला है। बता दें कि यह वीडियो प्रिया की डेब्यू फिल्म 'ओरू अदार लव' का गाना है। जिसे वैलेंटाइन डे पहले रिलीज किया गया। यह फिल्म टीनएज कपल्स के बीच पनपे प्यार की कहानी है।
A post shared by priya prakash varrier (@priya.p.varrier) on