{"_id":"5a8299bb4f1c1b805a8b9924","slug":"akshay-kumar-not-doing-verghese-kurien-biopic-confirmed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पैडमैन' के करोड़ों कमाने के बावजूद अक्षय ने की बायोपिक से तौबा, नहीं बनेंगे 'मिल्कमैन'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पैडमैन' के करोड़ों कमाने के बावजूद अक्षय ने की बायोपिक से तौबा, नहीं बनेंगे 'मिल्कमैन'
Tue, 13 Feb 2018 01:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
akshay kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' को रिलीज हुए 4 दिन हो चुके हैं। दर्शक फिल्म को पसंद कर रहे हैं। 4 दिन में ही फिल्म ने 47 करोड़ बटोर लिए हैं। इसके अलावा अक्षय रीमा कागती की फिल्म 'गोल्ड' कर रहे हैं। यह फिल्म भी रियल लाइफ से प्रेरित है लेकिन अब अक्षय कुमार ने बायोपिक से तौबा कर ली है।
2 of 5
akshay kumar
पहले खबरें आ रही थी कि 'मिल्कमैन' के नाम से मशहूर डॉ. वर्गीज कुरियन के जीवन पर आधारित फिल्म में अक्षय कुमार नजर आएंगे। सूत्रों के मुताबिक, फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर और निर्देशक श्रीनारायण सिंह अक्षय कुमार को फिल्म में कास्ट करना चाहते थे लेकिन अक्षय ने उन्हें मना कर दिया।
3 of 5
akshay kumar
दरअसल, अक्षय का मानना है कि डॉ वर्गीज कुरियन पर श्याम बेनेगल ने क्लासिक फिल्म 'मंथन' बनाई थी। इस विषय पर फिल्म बनाने के लिए कुछ नया नहीं है। अक्षय खुद को अब रिपीट नहीं करना चाहते इसलिए उन्होंने इस फिल्म को मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
akshay kumar
अक्षय के फिल्म ठुकराने के बाद अब एकता कपूर और श्रीनारायण की दूसरी पसंद अजय देवगन हैं। वह इस फिल्म की स्क्रिप्ट अजय को सुनाना चाहते हैं। अब देखना होगा कि यह फिल्म अजय देवगन करना चाहते हैं या नहीं।
विज्ञापन
5 of 5
टॉयलेट एक प्रेम कथा
बता दें कि, श्रीनारायण के साथ अक्षय कुमार ने 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' की थी। अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर स्टारर यह फिल्म खुले में शौच की समस्या को दर्शाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।