फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रिया प्रकाश के गाने पर हुई FIR तो कंपोजर ने दिया बड़ा बयान, सुनकर फैंस होंगे खुश

Thu, 15 Feb 2018 11:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Feb 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
priya prakash varrier video song images controversy
प्रिया प्रकाश

प्रिया प्रकाश वारियर ने एक आंख मारकर लाखों दिलों को घायल लिया और रातों रात पॉपुलर हो गईं। प्रिया की डेब्यू फिल्म 'ओरू अदार लव' का गाना  Manikya Malaraya Poovi लोगों की जुबान पर चढ़ गया। गाने को पॉपुलैरिटी मिली तो यह कानूनी पचड़े में फंस गया।

priya prakash varrier video song images controversy
प्रिया प्रकाश

हैदराबाद के मुस्लिम यूथ ने प्रिया प्रकाश और गाने के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में फिल्म के मेकर उमर लूलू और प्रिया प्रकाश पर मुस्लिमों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है। शिकायत में कहा गया कि गाने को अंग्रेजी में अनुवाद करेंगे तो वो मुस्लिमों के पैगंबर की बेइज्जती करता हुआ प्रतीत होता है। 

priya prakash varrier video song images controversy
प्रिया प्रकाश

विवाद बढ़ा तो गाने के कंपोजर शान रहमान सामने आए और कहा, 'फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाए। हमें फैंस का बहुत सपोर्ट मिल रहा है। अगर किसी को इससे आपत्ति है तो हम केस लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फिल्म और गाने से कोई भी सीन नहीं हटाया जाएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
priya prakash varrier video song images controversy
प्रिया प्रकाश

बता दें कि हैदराबाद के अदनान कमर नाम के एक शख्स ने फेसबुक लाइव में बताया कि लड़की के एक्सप्रेशन गाने के लिरिक्स की बेइज्जती कर रहे हैं। अदनान ने गाने का इंग्लिश ट्रांसलेशन भी शेयर किया। मुस्लिम समुदाय को प्रिया प्रकाश के एक्सप्रेशन और गाने के लिरिक्स को लेकर आपत्ति है। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
priya prakash varrier video song images controversy
प्रिया प्रकाश

इसके अलावा FIR लिखवाने वाले शख्स मोहम्मद अब्दुल ने कहा कि उन्हें प्रिया प्रकाश के फिल्मों में काम करने से कोई आपत्ति नहीं है। फिल्म के डायरेक्टर उमर लूलू हैं। फिल्म में स्कूल रोमांस दिखाया गया है। फिल्म में 5 हीरोइन और हीरो हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed