{"_id":"67c70962d0b80df3aa04a88b","slug":"priyanka-chopra-and-nick-jonas-are-on-a-dinner-date-with-daughter-malti-pics-goes-viral-2025-03-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chopra-Nick Jonas: बेटी मालती के साथ डिनर डेट पर गए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, देखिए खास तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Priyanka Chopra-Nick Jonas: बेटी मालती के साथ डिनर डेट पर गए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, देखिए खास तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 04 Mar 2025 07:48 PM IST
सार
Priyanka Chopra-Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी बेटी मालती मैरी के साथ डिनर डेर पर नजर आए। इन तीनों की बेहद ही प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बेटी मालती के साथ डिनर डेट पर गए प्रियंका और निक
- फोटो : इंस्टाग्राम@jerryxmimi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनक बॉलीवुड के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। उनकी एक साथ प्रजेंस प्रशंसकों का दिन बना देती है। वहीं अगर साथ में इन दोनों के उनकी प्यारी बेटी मालती मैरी हो तो सोने पर सुहाना। हाल ही में प्रियंका और निक ने अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकाला और अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ डिनर डेट पर गए। अब तीनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
2 of 5
निक ने जमकर खाया पिज्जा
- फोटो : इंस्टाग्राम@jerryxmimi
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने कल शाम न्यूयॉर्क में सिप्रियानी के हैरी टेबल में एक लाजवाब डिनर नाइट का आनंद लिया। इस दौरान निक के पिता पॉल केविन जोनास भी दिखाई दिए। साथ ही निक और प्रियंका की बेटी मालती की प्यारी झलक देखकर प्रशंसक बेहद खुश हैं।
3 of 5
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं निक-प्रियंका और मालती की ये तस्वीरें
- फोटो : इंस्टाग्राम@jerryxmimi
अपनी मिलियन-डॉलर की मुस्कान बिखेरते हुए निक और प्रियंका ने रेस्टोरेंट में एंट्री की। एक तस्वीर में निक पिज्जा का मजा लेते नजर आ रहे हैं, जबकि मालती मोबाइल फोन पर कार्टून देखती नजर आ रही हैं। प्रियंका और मालती का तो पता नहीं लेकिन कई तस्वीरों में निक जरूर रेस्टोरेंट के स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।
इस दौरान प्रियंका ने ऑल-ब्लैक आउटफिट पहना था। उन्होंने ब्लैक टी, लेदर जैकेट, मैचिंग टाइट्स और ब्लैक बूट्स पहने थे। वहीं निक व्हाइट टी और ब्लू जैकेट में बेहद हैंडसन दिखे। उन्होंने इस आउटफिट को ब्लैक पैंट और ब्लैक स्नीकर्स के साथ कंप्लीट किया।
द ब्लफ और हेड्स ऑफ स्टेट में नजर आएंगी प्रियंका
- फोटो : इंस्टाग्राम@jerryxmimi
निक जोनस 'द लास्ट फाइव इयर्स' में अपना ब्रॉडवे डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जो 18 मार्च, 2025 को रिलीज होने वाली है। अभिनेता जेसन रॉबर्ट ब्राउन की द लास्ट फाइव इयर्स के पहले ब्रॉडवे प्रोडक्शन में एड्रिएन वॉरेन स्टार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे, जिसका निर्देशन व्हिटनी व्हाइट ने किया है। वहीं, प्रियंका अपनी आगामी एक्शन-थ्रिलर, द ब्लफ में कार्ल अर्बन के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा प्रियंका अमेरिकी एक्शन-कॉमेडी हेड्स ऑफ स्टेट में जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।