{"_id":"5b7f8a7c42c792466e6ee1e0","slug":"priyanka-chopra-and-nick-jonas-close-relatives-revealed-roka-ceremony-and-wedding-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका और निक की सगाई के 5 दिन बाद रिश्तेदार ने किया बड़ा खुलासा, शादी से जुड़ी बताई एक एक डिटेल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका और निक की सगाई के 5 दिन बाद रिश्तेदार ने किया बड़ा खुलासा, शादी से जुड़ी बताई एक एक डिटेल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई को 5 दिन हो चुके हैं। सगाई के फंक्शन की इन दोनों कपल की कई तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें यह दोनों एक साथ पूजा करते हुए नजर आए तो वहीं शाम की पार्टी में मेहमानों को अटेंड करते हुए देखा गया। प्रियंका और निक की सगाई से जुड़ी कई जानकारियां धीरे धीरे सामने आ रही है। इस बीच एक और जानकारी सामने आई है जो बेशक प्रियंका और निक के फैंस के लिए काफी अहम है।
priyanka and nick
प्रियंका चोपड़ा ने रोका सेरेमनी अपने घर पर और पार्टी मुंबई के होटल में रखी थी। इस पार्टी में उद्योग जगत से लेकर बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुई थीं। इसके साथ ही प्रियंका के कुछ करीबी रिश्तेदार भी शामिल हुए थे जो बरेली से इस फंक्शन में हिस्सा लेने के लिए मुंबई आए थे। फंक्शन में आए कई मेहमानों से टाइम्स ऑफ इंडिया ने बात की।
priyanka and nick
इस बीच लीडिंल डेली से बात करते हुए राज शेखर जुनेजा ने कहा - 'मीमी (प्रियंका का निक नेम) रोका में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। हम लोग प्रियंका के घर पर निक जोनस के परिवार के साथ भी रहे। तीन दिन तक हम लोग उनके साथ ही थे इस दौरान हम लोगों ने बरेली से जुड़ी कई सारी बाते की थीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka and nick
राज की पत्नी उर्वशी ने बताया - 'निक के पेरेंट्स काफी धार्मिक हैं। उन्होंने रोका सेरेमनी और पूजा करने के लिए तुरंत तैयार हो गए थे। यहां तक कि पारंपरिक परिधान भी पहना था। रोको सेरेमनी के दौरान निक के पिता केविन ने प्रियंका और निक के लिए कविता भी सुनाई। इसके बाद प्रियंका और निक ने देसी गर्ल गाने पर एक साथ डांस किया था।'
विज्ञापन
priyanka and nick
शादी की बात करते हुए राज ने कहा- 'सभी लोग चाहते हैं कि इन दोनों की शादी जल्दी हो जाए। निक के भाई जो जोनस की अगले महीने शादी है। इसके बाद प्रियंका और निक की शादी की तारीख फाइनल की जाएगी लेकिन इतना तो तय है कि प्रियंका शादी में देसी दुल्हन बनेंगी।' आपको बता दें, प्रियंका की शादी की डेट भले ही सामने ना आई हो लेकिन तैयारियां शुरू हो गई हैं । हाल ही में ये भी खबर आई थी कि प्रियंका और निक हवाई में शादी करने का प्लान बना रहे हैं । यह एक बहुत ही प्राइवेट अफेयर होगा । जिसमें निक और प्रियंका के कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे ।