कान फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के बाद प्रियंका चोपड़ा अमेरिका के लॉस एंजेलिस में एक इवेंट में पहुंचीं। प्रियंका आमतौर पर अपने फैशन स्टेटमेंट से हमेशा तारीफें बटोरने में कामयाब रहती हैं लेकिन कई बार उन्हें भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। कान फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका के लुक को कुछ खास सराहा नहीं गया था वहीं एक बार फिर से प्रियंका ने कुछ ऐसा पहन लिया जिसके बाद यूजर्स उन्हें भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं।
कान फेस्टिवल के बाद फिर से कपड़ों को लेकर ट्रोल हुईं प्रियंका, यूजर ने कर दी 'बाहुबली' से तुलना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ जोनस ब्रदर्स की 'चेजिंग हैप्पीनेस' के प्रीमियर में पहुंची थीं। इस दौरान प्रियंका ने हाई स्लिट ब्लैक गाउन पहना था। वहीं निक ने परपल कलर का जैकेट और पैंट कैरी किया। प्रियंका की इस बोल्ड ड्रेस की जहां कुछ यूजर तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ को ये ड्रेस बिल्कुल पसंद नहीं आई।
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on
प्रियंका की इस तस्वीर पर एक यूजर ने उनकी तुलना बाहुबली से करते हुए लिखा- 'बाहुबली मैम।'

फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने ट्वीट करके बताया कि प्रियंका चोपड़ा फिल्म के साथ नहीं हैं। प्रियंका ने भारत फिल्म छोड़ने की वजह बताई थी कि वो जल्द शादी करने वाली हैं जिससे वो फिल्म पर पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगी। जबकि भारत छोड़ने के बाद उन्होंने फरहान अख्तर के साथ फिल्म स्काई इज द पिंक साइन कर ली। प्रियंका के इस बयान के बाद सलमान खान ने कहा था कि 'शादी करने के लिए अगर उन्हें वक्त चाहिए था तो उन्हें बताना चाहिए था।'