अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली नई वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। साथ ही वह इसके प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बीच उन्हें लेकर एक नई खबर सामने आई है। दरअसल, प्रियंका ने मुंबई में अपनी एक प्रॉपर्टी बेच दी है, जिसके बदले उन्हें करोड़ों रुपये मिले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्रॉपर्टी की डील प्रियंका की तरफ से उनकी मां मधु चोपड़ा ने फाइनल की है।
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने बेची मुंबई में स्थित अपनी कमर्शियल प्रॉपर्टी, इतने करोड़ में फाइनल की डील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की भारत समेत विदेशों में भी करोड़ों की संपत्ति है। वह अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस के साथ लॉस एंजिल्स में रहती हैं। अब उन्होंने मुंबई के लोखंडवाला में स्थित अपनी एक कमर्शियल प्रॉपर्टी बेच दी है। यह प्रॉपर्टी डेंटिस्ट कपल डॉक्टर नितेश और डॉक्टर निकिता मोटवानी ने खरीदी है।
Pooja Hegde: 'हर सवाल का जवाब नहीं दे सकती', खुद को लेकर उड़ रही अफवाहों पर पूजा हेगड़े ने तोड़ी चुप्पी
प्रियंका की यह प्रॉपर्टी एक ऑफिस स्पेस है, जिसका कारपेट एरिया 1781.19 स्क्वायर फीट और टेरेस एरिया 465 स्क्वायर फीट है। डेंटिस्ट कपल ने प्रियंका से यह प्रॉपर्टी साल 2021 में किराए पर ली थी, जिसे अब उन्होंने आधिकारिक तौर पर खरीद लिया है। यह लोखंडवाला रोड पर वास्तु प्रेसिंक्ट के दूसरे फ्लोर पर है, जिसमें एक ओपन कार पार्किंग एरिया भी है। प्रियंका की तरफ से उनकी मां मधु चोपड़ा ने यह डील सात करोड़ में फाइनल की है।
Sara Ali Khan: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से रिजेक्ट हो गई थीं सारा अली, वीडियो वायरल तो लोग बोले- 'मैं हैरान हूं'
वहीं, बात करें प्रियंका चोपड़ा की सीरीज 'सिटाडेल' के बारे में तो वह लगातार इसका प्रचार कर रही हैं। रूसो ब्रदर की वेब सीरीज 'सिटाडेल' में प्रियंका रिचर्ड मैडन के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी, जिसमें अभिनेत्री का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। हाल ही में वह इसके प्रमोशनल प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए निक जोनस और बेटी मालती के साथ भारत आई थीं और वह नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्घाटन समारोह में भी शामिल हुईं थीं। प्रियंका की 'सिटाडेल' 28 अप्रैल 2023 को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
Arpit Ranka: 'महाभारत' फेम अर्पित रांका ने 'भोला' को बताया बेस्ड डेब्यू फिल्म, अजय की तारीफ में पढ़े कसीदे
बात करें प्रियंका चोपड़ा के फिल्मी करियर के बारे में तो 'सिटाडेल' के अलावा वह फिल्म 'लव अगेन' में भी नजर आएंगी। साथ ही वह 'जी ले जरा' फिल्म में आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर कर रहे हैं।
Hrithik Roshan: सेल्फी लेने आए शख्स को ऋतिक रोशन के बॉडीगार्ड ने मारा धक्का, एक्टर का रिएक्शन देख भड़के लोग