{"_id":"5d7d07118ebc3e93bf3bb860","slug":"priyanka-chopra-cried-during-the-sky-is-pink-premiere-in-toronto-film-festival","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'द स्काई इज पिंक' के प्रीमियर में आंसूओं को नहीं रोक पाईं प्रियंका, रोते हुए वीडियो हो गया वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'द स्काई इज पिंक' के प्रीमियर में आंसूओं को नहीं रोक पाईं प्रियंका, रोते हुए वीडियो हो गया वायरल
Sat, 14 Sep 2019 09:00 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 14 Sep 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं। उनके फैंस और सिनेप्रेमी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। इस फिल्म का प्रियंका जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रही हैं। इस बीच 'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन के दौरान प्रियंका चोपड़ा के रोने का वीडियो सामने आया है।
priyanka chopra
- फोटो : social media
हाल ही में 'द स्काई इज पिंक' का टोरंटो फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में प्रीमियर रखा गया। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा, अफहान अख्तर और सोनाली बोस सहित कई कलाकार भी पहुंचे। 'द स्काई इज पिंक' देखने के बाद प्रीमियर में मौजूद सभी लोगों ने इस फिल्म की तारीफ की और डायरेक्टर सोनाली बोस सहित स्टारकास्ट ने एक-दूसरे को गले लगाकार बधाई दी।
priyanka chopra
- फोटो : social media
इस दौरान एक सहयोगी कलाकार से गले मिलने के बाद प्रियंका चोपड़ा रोने लगीं। उनके रोने का वीडियो viralbhayani ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। प्रियंका के रोने के वीडियो की काफी चर्चा भी हो रही है। टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका ने बताया कि पहली बार वो किसी हिंदी फिल्म के लिए बतौर प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रही हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra
- फोटो : Social Media
इसके अलावा फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के बारे में उन्होंने कहा कि उनको इस फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई। उनको स्क्रिप्ट ने इंप्रेस किया और वो इसे ज्यादा से ज्यादा दर्शकों के सामने लाना चाहती थीं। ऐसे में इस फिल्म को ही उन्होंने अपने बॉलीवुड कमबैक के लिए चुना। फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म और प्रियंका चोपड़ा सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोनाली बोस निर्देशित फिल्म 25 देशों में रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
Zaira Wasim and Priyanka Chopra
- फोटो : instagram
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा पहले सलमान खान के साथ फिल्म भारत से बॉलीवुड कमबैक करने वाली थीं। लेकिन प्रियंका ने आखिरी मौके पर फिल्म से किनारा कर लिया। प्रियंका के इस फैसले से सलमान खान काफी नाराज भी हुए थे। सलमान की नाराजगी फिल्म भारत के प्रमोशन्स में देखने को मिली थी।
पढ़ें: क्या सच में फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करने वाली हैं जायरा वसीम? जानें वायरल खबर की सच्चाई
पढ़ें: क्या सच में फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करने वाली हैं जायरा वसीम? जानें वायरल खबर की सच्चाई