फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से जंग में मदद को फिर आगे आईं प्रियंका चोपड़ा, यूनिसेफ के साथ मिलकर करेंगी कमजोर बच्चों की सहायता

Sat, 02 May 2020 05:40 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 02 May 2020 05:40 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra decides to Help Children Affected by Covid-19 With Activist Greta Thunberg and UNICEF
priyanka chopra - फोटो : insatgram

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में प्रियंका चोपड़ा लगातार लोगों की मदद कर रही हैं। कभी वह आर्थिक सहायता देकर मदद को आगे आती हैं तो कभी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरुक करती हैं। एक बार फिर उन्होंने इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए कमजोर बच्चों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए स्वीडिश किशोरी कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग और यूनिसेफ से हाथ मिलाया है।

Priyanka Chopra decides to Help Children Affected by Covid-19 With Activist Greta Thunberg and UNICEF
priyanka chopra - फोटो : instagram

प्रियंका चोपड़ा ने इस बात की जानकारी एक ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने लिखा है, 'दुनिया भर में कमजोर बच्चों पर कोविड-19 के प्रभाव को देखना दिल तोड़ने वाला है। उन्हें अब भोजन की कमी, स्वास्थ्य प्रणालियों की कमी, हिंसा और शिक्षा के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। हमें उन्हें सुरक्षित रखना है, यह हम पर है।'

Priyanka Chopra decides to Help Children Affected by Covid-19 With Activist Greta Thunberg and UNICEF
priyanka chopra - फोटो : instagram

प्रियंका चोपड़ा ने इसके साथ ही एक लिंक शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'यूनिसेफ और ग्रेटा थनबर्ग के इस आवश्यक पहल में मेरा साथ दें, दान करें।' उनके इस ट्वीट पर लगातार लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra decides to Help Children Affected by Covid-19 With Activist Greta Thunberg and UNICEF
Priyanka Chopra and Nick Jonas - फोटो : Instagram

प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस पहले ही 15 संगठनों को दैनिक वेतन और श्रमिकों की मदद करने के लिए सहायता राशि दे चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने स्कूली बच्चों और उन महिलाओं की भी आर्थिक मदद की है जो महामारी का डटकर सामना कर रही हैं।

विज्ञापन
Priyanka Chopra decides to Help Children Affected by Covid-19 With Activist Greta Thunberg and UNICEF
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों उन्होंने कोरोना वायरस के बीच अपनी जान पर खेलकर लोगों की मदद करने वाले केरल, महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक में चिकित्साकर्मियों 10 हजार जोड़ी जूते देने का एलान किया था। 

लीक हुआ ऋषि कपूर के अंतिम क्षणों का वीडियो, अस्पताल को भेजा गया लीगल नोटिस

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed