{"_id":"5a698cf34f1c1bca798b5b97","slug":"priyanka-chopra-faces-multiple-tax-demands-by-the-income-tax-department","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐसा क्या हुआ कि Income Tax के निशाने पर आ गईं प्रियंका चोपड़ा और मिल गया नोटिस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐसा क्या हुआ कि Income Tax के निशाने पर आ गईं प्रियंका चोपड़ा और मिल गया नोटिस
Thu, 25 Jan 2018 04:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 25 Jan 2018 04:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में बिजी हैं और वह सबसे महंगी स्टार्स में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अवॉर्ड शो में परफॉर्म करने के लिए प्रियंका चोपड़ा एक मिनट की परफॉर्मेंस के लिए 1 करोड़ रुपए लेती हैं। ऐसे में 5 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए उन्हें 5 करोड़ की भारी रकम दी जाती हैं। इन सबके बावजूद जब टैक्स भरने की बारी आई तो प्रियंका चोपड़ा पर टैक्स चोरी का आरोप लगा है और अब उन पर आयकर विभाग का शिकंजा कसता नजर आ रहा है।
2 of 5
Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा अपनी कुछ लग्जरी चीजों को लेकर आयकर मामलें में फंस गई हैं। आयकर विभाग का कहना है कि भारतीय अधिनियम के तहत प्रियंका को भले ही गिफ्ट में कुछ भी मिला हो लेकिन उनको लग्जरी सामानों पर टैक्स भरना अनिवार्य है।
3 of 5
priyanka chopra
दरअसल, साल 2011 में आय से अधिक संपत्ति मामले में इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल (आईटीएटी) ने प्रियंका चोपड़ा के घर पर छापे मारे थे। उनके घर से एक लग्जरी वॉच और एक लग्जरी कार मिली, जिसका टैक्स उन्होंने नही भरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा से जब इन चीजों को लेकर पूछा गया तो उन्होंने बताया कि, LVMH-TAG वॉच (जिसकी कीमत करीब 40 लाख रुपए) और टोयोटा प्रिअस कार (जिसकी कीमत करीब 27 लाख रुपए) उन्हें एक कंपनी द्वारा उनके परफॉरमेंस के लिए गिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
priyanka chopra
अब आयकर विभाग ने प्रियंका के इन दलीलों को दरकिनार करते हुए कहा कि भारतीय अधिनियम के तहत प्रोफेशनल तौर पर मिले गिफ्ट पर भी उन्हें सरकार को टैक्स चुकाना पड़ेगा। आयकर विभाग का कहना है कि 'पेशे से हुए किसी प्रकार के फायदे चाहे वो पैस के रूप में हो या वस्तु के रूप में उस पर टैक्स भरना अनिवार्य है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।