फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो महीने बाद घर से बाहर निकलीं प्रियंका चोपड़ा, मास्क पहने सामने आई तस्वीर

Tue, 12 May 2020 09:24 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 12 May 2020 09:24 AM IST
विज्ञापन
priyanka chopra first day out in two months shares a selfie with mask
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Social Media

दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लाखों लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। रोज हजारों लोगों की जान जा रही है। भारत में भी पिछले 24 घंटे में 4213 नए मामले सामने आए हैं और 97 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 67,152 हो गई है, जिनमें 44,029 सक्रिय हैं, 20,917 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2206 लोगों की मौत हो चुकी है। कई देशों में लॉकडाउन लगाया गया है ताकि लोग अपने घरों में सुरक्षित रहें। इस बीच प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर सामने आई है।

priyanka chopra first day out in two months shares a selfie with mask
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति के साथ लॉस एंजलिस में हैं। जब से कोरोना वायरस का खतरा बढ़ा है वो अपने घर में ही क्वारंटाइन हैं। अब प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वो मास्क पहने नजर आ रही हैं।

priyanka chopra first day out in two months shares a selfie with mask
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Social Media

पीले रंग की टी-शर्ट पहने प्रियंका नो-मेकअप लुक में दिख रही हैं। सेल्फी में उनके बाल उड़ते हुए दिख रहे हैं। इसके साथ प्रियंका ने लिखा, 'आंखें कभी शांत नहीं होती हैं। दो महीने में पहली बार घर से बाहर निकली।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Eyes are never quiet. #FirstDayOutIn2Months Thanks for the masks @avoyermagyan

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra first day out in two months shares a selfie with mask
मां के साथ प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Social Media

याद दिला दें कि मदर्स डे मौके पर प्रियंका ने अपनी मां मधु चोपड़ा और सास डेनिस जोनस का एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो के साथ प्रियंका कहती हैं कि 'आज का दिन उनके लिए है जिन्होंने आपको प्यार किया, क्या सही है क्या गलत है ये सिखाया, घावों पर मरहम लगाया, दिल टूटने के बाद गले से लगा लिया, स्कूल प्ले के दौरान आगे की पंक्ति में जो बैठती थीं, पिछले सालों की तुलना में इस बार मदर्स डे बहुत भावुक कर रहा है। अपने प्रियजनों से दूर उनकी यादों को अपने पास रखती हूं।'

View this post on Instagram

Happy Mother’s Day to all the maternal figures around the world. Today, we celebrate you. Love you, Mom. @madhumalati @mamadjonas

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

विज्ञापन
priyanka chopra first day out in two months shares a selfie with mask
Priyanka Chopra - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बॉलीवुड सितारों की सर्च रिपोर्ट का खुलासा किया गया है। ये रिपोर्ट बताती है कि गूगल पर किसे सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है। इस लिस्ट में पहला नंबर है प्रियंका चोपड़ा का। प्रियंका अब अंतरराष्ट्रीय सेलिब्रिटी हैं। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा को 39 लाख बार सर्च किया गया है।

सुप्रिया पाठक ने परदे पर खूब पकाई एक्टिंग की 'खिचड़ी', हंसा का किरदार रहा करियर का टर्निंग प्वाइंट

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed