फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस शख्स के कहने पर प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ी 'भारत', सलमान खान के दुश्मनों में होती है इनकी गिनती

Thu, 06 Sep 2018 03:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Sep 2018 03:41 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra left salman khan film suggest of this person
priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा सगाई के बाद अमेरिका में अपने मंगेतर निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं । प्रियंका अपनी शादी के अलावा सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़ने को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं । ये मामला अभी भी शांत नहीं हुआ है ।

priyanka chopra left salman khan film suggest of this person
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

हर दिन इस पर कोई नया खुलासा होता रहता है । बिग बॉस 12 की लॉन्चिंग के दौरान सलमान खान ने प्रियंका के 'भारत' छोड़ने पर कहा था कि उन्होंने हम पर बहुत एहसान किया जो 5 दिन पहले बता दिया । साथ ही ये भी कहा था कि अब उन्हें शादी और बच्चे कर लेने चाहिए ।

priyanka chopra left salman khan film suggest of this person
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

इस मामले पर अब एक नया खुलासा हुआ है । स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के अनुसार, वो नाम सामने आया है जिसके कहने पर प्रियंका चोपड़ा ने 'भारत' छोड़ी । वेबसाइट ने बताया कि फिल्म छोड़ने के पीछे प्रियंका चोपड़ा का फैसला नहीं बल्कि किसी और का हाथ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra left salman khan film suggest of this person
Priyanka Chopra

दरअसल, प्रियंका ने 'भारत' छोड़ने का फैसला अपनी मैनेजर रेशमा शेट्टी के कहने पर लिया था । रेशमा की टीम ने प्रियंका को सलमान खान की फिल्म छोड़ने के लिए जोर दिया। प्रियंका इस फिल्म के लिए तैयारी कर चुकी थीं लेकिन टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी नहीं चाहती थी कि प्रियंका इस फिल्म से दोबारा बॉलीवुड में वापसी करें।

विज्ञापन
priyanka chopra left salman khan film suggest of this person
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

उनका मानना था कि यह फिल्म प्रियंका के हिसाब से नहीं है और ना ही इसमें उन्हें बड़े लेवल पर कास्ट किया जा रहा है । प्रियंका ने ये सब बातें सुनी और समझीं, इसके बाद ही उन्होंने फिल्म ना करने का फैसला लिया है । प्रियंका ने फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर को कॉल किया और फिल्म में काम करने से मना कर दिया ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed