बॉबी देओल की वजह से बर्बाद हो जाता प्रियंका चोपड़ा का करियर, कई साल तक बैठना पड़ा था खाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका ने सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था । इस फिल्म में वो सेकंड लीड थीं । अब प्रियंका इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं । अपने टैलेंट के दम पर उन्होंने ये मुकाम पाया है । लेकिन डेब्यू फिल्म से पहले प्रियंका के हाथ से कई ऑफर निकल गए थे । जिनका उन्हें काफी अफसोस था ।
हाल ही में प्रियंका की बायोग्राफी सामने आई है । जिसे जर्नलिस्ट भारती प्रधान ने लिखा है । इस बुक का नाम 'प्रियंका चोपड़ाः द डार्क हॉर्स' है । बुक में प्रियंका के करियर की जर्नी के बारे में बताया गया है । सबसे पहले प्रियंका को विजय गलानी की एक फिल्म ऑफर हुई थी । अभी फिल्म का नाम तय नहीं हो पाया था ।
इस फिल्म को महेश मांजरेकर डायरेक्ट कर रहे थे । फिल्म में प्रियंका के साथ बॉबी देओल को लिया गया था । फिल्म की शूटिंग के पहले ही दिन प्रोड्यूसर गलानी प्रियंका चोपड़ा से मिलने उनकी मेकअप वैन में पहुंचे । इस दौरान प्रियंका के मैनेजर प्रकाश जाजू भी मौजूद थे ।
विजय गलानी ने बुक में बताया, 'हाल ही में प्रियंका ने लंदन में नेजल सर्जरी करवाई थी । इस वजह से उनकी नाक कुछ अजीब लग रही थी । गलानी को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ । फिल्म की थोड़ी शूटिंग हो चुकी थी । इसके बाद लंदन में शूटिंग का लॉन्ग शेड्यूल था ।'