फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra House: लॉस एंजेलिस छोड़िए प्रियंका के पास मुंबई में भी है लग्जरी घर, देखें अंदर की तस्वीरें

Thu, 31 Dec 2020 01:43 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 31 Dec 2020 01:43 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Mumbai House pictures and videos that take you inside
Priyanka Chopra Mumbai House - फोटो : इंस्टाग्राम

Priyanka Chopra Mumbai House:  उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वालीं प्रियंका ने 18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका के लिए बॉलीवुड के रास्ते खुल गए। अपने अभिनय के दम पर प्रियंका ने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक में अपनी छाप छोड़ी। आज प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जिस मुकाम पर है वो हर किसी के बस की बात नहीं होती। प्रियंका ने अपनी लाइफ में जो कुछ भी चाहा उसे हासिल किया है। प्रियंका ने अपने 20 साल के फिल्मी करियर में प्रॉपर्टी भी खूब बनाई है। उनके पास मुंबई, गोवा और लॉस एंजेलिस में आलीशान घर हैं।

Priyanka Chopra Mumbai House pictures and videos that take you inside
Priyanka Chopra Mumbai House - फोटो : इंस्टाग्राम

चलिए आज दिखाते हैं प्रियंका चोपड़ा के मुंबई वाले घर की एक झलक। वैसे तो प्रियंका शादी के बाद निक जोनस संग लॉस एंजेलिस वाले घर में रहती हैं। लेकिन मुंबई में परिवार होने की वजह से उनका यहां आना जाना लगा रहता है।

Priyanka Chopra Mumbai House pictures and videos that take you inside
Priyanka Chopra Mumbai House - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रियंका का ये आलीशान घर जुहू में समंदर किनारे है। यहां वो पति निक जोनस के साथ कई बार आ चुकी हैं। इतना ही नहीं प्रियंका की शादी की रस्में भी यहीं पर हुईं थीं। प्रियंका का हमेशा से ये सपना था कि मुंबई में समुंद्र किनारे उनका अपना घर हो और उस सपने को उन्होंने पूरा भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Mumbai House pictures and videos that take you inside
Priyanka Chopra Mumbai House - फोटो : इंस्टाग्राम

तस्वीर में आप प्रियंका का लिविंग एरिया देख रहे हैं। इस तस्वीर में प्रियंका राजकुमार राव और बाकी टीम के साथ दिखाई दे रही हैं। प्रियंका का ये घर जितना सिंपल है उतना है लैविश भी है।  प्रियंका के इस घर का नाम 'कर्मयोग' है। जिसके चौथी मंजिल पर वह रहती हैं।

 

विज्ञापन
Priyanka Chopra Mumbai House pictures and videos that take you inside
Priyanka Chopra Mumbai House - फोटो : इंस्टाग्राम

उनके घर में 5 बेडरूम है वहीं उनका लिविंग रूम और डायनिंग स्पेस काफी शानदार है। प्रियंका के इस घर में उनकी मां और भाई रहते हैं। उनके घर के अंदर का नजारा बेहद खूबसूरत है। साल 2002 में तमिल फिल्म 'थमिजहन' से प्रियंका ने अभिनय की शुरुआत की थी।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed