बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है जिसकी वजह से वो हमेशा लाइमलाइट बटोरते रहते हैं। फैन्स को हमेशा ही इंतजार रहता है कि निक और प्रियंका साथ में उन्हें नजर आएं। ऐसे में फैन्स के इंतजार को खत्म करते हुए निक और प्रियंका साथ में एक म्यूजिक एल्बम में नजर आने वाले हैं।
एक साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे निक जोनस और प्रियंका, पोस्टर रिलीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस एल्बम में निक-प्रियंका दोनों एक साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस एल्बम से निक और प्रियंका का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। तस्वीर में प्रियंका सफेद रंग की लूज फिटिंग शर्ट पहनी नजर आ ही हैं। तो वहीं एक फोटो में निक और प्रियंका एक दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
इस तस्वीर को निक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। तस्वीर के साथ निक ने कैप्शन में लिखा है, 'वो रिस्की है और मैं बिजनेस।#WhatAManGottaDoVideo.' इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है। खासकर इसमें प्रियंका के बोल्ड एंड ब्यूटीफुल लुक को उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।
She's Risky and I'm the Business 😏 #WhatAManGottaDoVideo
A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on
गौरतलब है कि 1980 के दौर के गाने 'What A Man Gotta Do' का दूसरा वर्जन है। जिसमें प्रियंका चौपड़ा जोनस भी नजर आने वाली हैं। इससे पहले भी निक और प्रियंका जोनस ब्रदर्स के गाने 'सकर' में नजर आ चुके हैं। इस गाने में निक और प्रियंका के अलावा निक के दोनों भाई भी अपनी-अपनी लाइफ पार्टनर के साथ नजर आए थे। इस गाने में भी दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था।
बात करें प्रियंका के वर्कफ्रंट की तो प्रियंका इससे पहले फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर भी नजर आए थे। इसके अलावा प्रियंका वेब सीरीज 'व्हाइट टाइगर' भी इस साल रिलीज होने वाली है। इस वेब सीरीज में प्रियंका के साथ अभिनेता राजकुमार राव भी नजर आने वीले हैं।