{"_id":"609669195fedcc3aad4a44ab","slug":"priyanka-chopra-nick-jonas-total-net-worth-jacqueline-fernandez-stayed-on-rent","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नेट वर्थ: लग्जरी लाइफ जीते हैं प्रियंका-निक, उनके घर किराए पर रहती हैं जैकलीन फर्नांडिस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नेट वर्थ: लग्जरी लाइफ जीते हैं प्रियंका-निक, उनके घर किराए पर रहती हैं जैकलीन फर्नांडिस
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी दुनिया की मशहूर शादीशुदा जोड़ियों में से एक है। दोनों ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। दोनों ही अपनी-अपनी प्रतिभा और कार्यक्षेत्र में माहिर हैं। इस कारण इनकी संपत्ति में भी अच्छा-खासा इजाफा हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा तो अब ग्लोबल अभिनेत्री के तौर पर भारत के बाहर विदेश में भी अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं वहीं निक जोनस पहले से ही काफी मशहूर सिंगर हैं।
2 of 8
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस
- फोटो : social media
एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका और निक की कुल संपत्ति 734 करोड़ रुपये की है। फोर्ब्स इंडिया 2019 की सेलिब्रिटी लिस्ट में प्रियंका 14वें स्थान पर थीं। उस समय उनकी सालाना कमाई 23.4 करोड़ रुपये बताई गई थी। 2019 में प्रियंका दो फिल्मों में नजर आई थीं जो 'द स्काई इज पिंक' और 'इज नॉट इट रोमांटिक' थीं। इसके बाद उनकी संपत्ति में और बढ़ोतरी हुई।
3 of 8
प्रियंका चोपड़ा रेस्टोरेंट 'सोना'
- फोटो : Social media
साल 2020 में प्रियंका का ये जलवा नहीं कायम रह सका। पूरी दुनिया कोरोना वायरस की चपेट में थी। इस दौरान बॉलीवुड और हॉलीवुड को काफी नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने तो मानों सिर पीट लिए। इन्हें भारी क्षति हुई। लेकिन मार्च 2021 में उन्होंने सोना नाम से न्यूयॉर्क में अपना एक भारतीय रेस्टोरेंट खोला।
प्रियंका के हॉलीवुड कनेक्शन पर बात करें तो उन्होंने 2015 में 'बेवाच' फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद वो 'क्वांटिको' में दिखाई दी थीं। इसके हर एक एपिसोड के लिए प्रियंका तीन करोड़ रुपये फीस चार्ज करती थीं। इस समय भी अभिनेत्री हॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं।
इसके अलावा प्रियंका एक स्टेज शो का चार से पांच करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। वो कई बड़े ब्रांड्स की ब्रांड एंबेसडर हैं। हॉलीवुड जाने के बाद से प्रियंका बॉलीवुड फिल्मों में कम दिखती हैं। इसके बावजूद वो इंडस्ट्री में टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। प्रियंका अमूमन बॉलीवुड फिल्मों के लिए 12 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।