{"_id":"60965f1884823768c70a3ce6","slug":"kangana-ranaut-active-on-instagram-after-twitter-suspension-said-india-does-not-need-oxygen-it-needs-dharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महामारी पर बयानबाजी: ऑक्सीजन की कालाबाजारी पर भड़कीं कंगना ने कहा, ईश्वर के डर की जरूरत है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
महामारी पर बयानबाजी: ऑक्सीजन की कालाबाजारी पर भड़कीं कंगना ने कहा, ईश्वर के डर की जरूरत है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Sat, 08 May 2021 03:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
कंगना रणौत
- फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत किसी न किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब वह कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई हैं और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी। वहीं, ट्वीटर पर अकाउंट सस्पेंड होने के बाद कंगना इंस्टाग्राम पर एक्टिव हो गई हैं और यहां अपनी बात रख रही हैं। अब अभिनेत्री का एक पोस्ट चर्चा में बना हुआ है।
2 of 6
कंगना रणौत
- फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
कंगना रणौत ने यहां एक खबर को शेयर किया है। दरअसल, खबर के मुताबिक दिल्ली में ऑक्सीजन की हेरा-फेरी हो रही है। शहर में ऑक्सीजन को लेकर कुव्यवस्था देखी जा रही है। साथ ही ऑक्सीजन की कालाबाजारी की बातें सामने आ रही हैं। इसको लेकर कंगना ने प्रतिक्रिया दी।
3 of 6
कंगना रणौत
- फोटो : Social media
पोस्ट इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए कंगना ने लिखा 'इतने चोर हैं इस देश में ऑक्सीजन की नहीं थोड़े ईमान की जरूरत है इंसानियत को।' इसके अलावा उन्होंने एक और पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा 'भारत को और ऑक्सीजन की जरूरत नहीं है बल्कि गिद्धों को ईश्वर के धर्म के डर की जरूरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कंगना रणौत
- फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
कंगना रणौत के ये पोस्ट अब चर्चा में आ गए हैं। ट्विटर बंद होने के बाद अभिनेत्री अब अपनी बात रखने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम का इस्तेमाल कर रही हैं। बता दें कि बंगाल चुनाव के रिजल्ट के बाद विवादित बयान को लेकर कंगना का ट्वीटर अकाउंट हमेशा के लिए बंद कर दिया गया था। इसको लेकर ट्विटर के प्रवक्ता ने कहा था कि अभिनेत्री बार-बार हमारे नियमों का उल्लंघन कर रही थीं। साल की शुरुआत में भी उनपर कुछ प्रतिबंध लगाए गए थे। इस घटना के बाद कंगना ने भी ट्विटर पर जमकर भड़ास निकाली थी।
विज्ञापन
5 of 6
कंगना रणौत
- फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
बता दें कि कंगना रणौत को कोरोना हो गया है। उन्होंने लिखा कि 'मैं पिछले कुछ दिनों से थकान और कमजोरी महसूस कर रही थी। आंखों में हल्की जलन भी हो रही थी। हिमाचल जाने के लिए सोच रही थी, इसलिए कल कोरोना टेस्ट कराया तो आज रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।