फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: 'एक्ट्रेस की पेल्विक बोन दिखनी चाहिए', प्रियंका ने फिर खोला बंद दरवाजों के पीछे छिपा काला सच

Thu, 11 May 2023 03:59 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 11 May 2023 03:59 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra opened dark side of bollywood said they expected you are reed skinny your pelvic bones show
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों कई वजहों से सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों अभिनेत्री की वेब सीरीज सिटाडेल रिलीज हुई है। इस सीरीज में एक्ट्रेस का एक्शन अवतार नजर आ रहा है। अभिनेत्री की सिटाडेल फैंस को काफी पसंद भी आ रही है। इस सीरीज का प्रियंका ने जमकर प्रमोशन किया है और इस दौरान वह कई मुद्दों पर भी खुलकर बात कर चुके हैं। हाल ही में एकबार फिर उन्होंने एक पॉडकास्ट में बॉलीवुड के डार्क फेज का खुलासा किया है। प्रियंका ने बताया कि कैसे जब वह इंडस्ट्री में नई नई थीं तो उन्हें यह बताया गया था कि कुछ प्रकार के शरीर को सुंदर माना जाता है।

priyanka chopra opened dark side of bollywood said they expected you are reed skinny your pelvic bones show
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

प्रियंका ने पॉडकास्ट के दौरान कहा कि वह एक ऐसे देश से हैं जहां गोरे रंग को भी सुंदर माना जाता है। ऐसे में उनको नहीं लगता था वह सुंदर हैं, क्योंकि उनकी स्किन टोन काली थी। प्रियंका ने आगे बताया, जब मैं छोटी थी तो काफी लंबे समय तक मुझे ऐसा लगता था कि मेरी स्किन सुंदर नहीं है क्योंकि वह काली थी। जब मैं हाईस्कूल में थी, तब मेरे शरीर पर कई निशान थे, उस दौरान मैं एक टॉमब्वॉय हुआ करती थी। मेरे बाल घुंघराले थे और इन सब चीजों से मैं सहज नहीं थी।  


इसे भी पढ़ें- Alia Bhatt: आलिया के हाथ लगी एक बड़ी उपलब्धि, इस ब्रांड की पहली भारतीय ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर बनीं एक्ट्रेस
priyanka chopra opened dark side of bollywood said they expected you are reed skinny your pelvic bones show
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि बॉलीवुड में यह आम बात है कि जिसका रंग गोरा होता है, वही सुंदर होता है। सितारे भी ऐसा मानते हैं कि जिसका रंग साफ है वो ही सुंदर है। प्रियंका ने कहा यह कॉन्सेप्ट ऐड फिल्मों के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में आया और फिल्म इडस्ट्री में सबने इसे ही सच मान लिया। प्रियंका ने बताया कि जब वह इंडस्ट्री में शामिल हुई थीं तो उन्हें बताया कि स्क्रीन पर अच्छा दिखने के लिए के लिए एक खास तरीके का शरीर होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra opened dark side of bollywood said they expected you are reed skinny your pelvic bones show
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

एक्ट्रेस ने कहा, 'जब मैं पहली बार 20 साल पहले इंडस्ट्री में शामिल हुई थी, तो हमने कभी इसके बारे में बात नहीं की थी। तब अभिनेत्रियों से यह उम्मीद की जाती थी कि वह दुबली-पतली हो, उसकी पेल्विक बोन दिखती हो और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो वहां कैसे पहुंचती हैं। लेकिन आपको ऐसा ही दिखना चाहिए और जो ऐसा नहीं है वह सुंदर नहीं है।'

विज्ञापन
priyanka chopra opened dark side of bollywood said they expected you are reed skinny your pelvic bones show
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

प्रियंका ने आगे कहा यह सब अभी भी होता है, लेकिन बंद दरवाजों के पीछे। उन्होंने कहा कि यह प्रथा तब टूटेगी, जब लोग बोलना शुरू करेंगे। उन्होंने शेयर किया कि कला की तरह ही सौंदर्य भी व्यक्तिपरक है। उन्होंने कहा, 'हमें उन नेरेटिव को तोड़ना होगा जिस के तरह लोगों को खूबसूरती के पैमाने में उतारा जाता है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed